UP Election: आराधना मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव समिति में राज बब्बर समेत कई चेहरों को भी जगह

UP Assembly Elections 2027: कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. जिसमें प्रदेश चुनाव समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को सौंपी गई है.
Aradhana Mishra UP Congress Chief

अराधना मिश्रा ‘मोना’ (File Photo)

UP Elections 2027: यूपी चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. कांग्रेस पार्टी इस बार का चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है. हालांकि अभी तक दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है. सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम पड़ाव पर है. इसी बीच शनिवार को कांग्रेस ने चुनाव के लिए राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. जिसमें प्रदेश चुनाव समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को सौंपी गई है. आराधना मिश्रा का नाम राजीतिक मामलों में भी शामिल है.

चुनाव समिति में किसे मिली जगह?

चुनाव समिति में सांसद प्रमोद तिवारी, केएल शर्मा, इमरान मसूद, वीरेंद्र चौधरी, उज्जवल रमण सिंह, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अजय कुमार लल्लू , बृजलाल खाबरी, डॉ. निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, जफर अली नकवी, मोहम्मद मुकीम, रवि वर्मा, मीम अफजल, अनिल शास्त्री, बेगम नूर बानो, कमल किशोर कमांडो, हाजी इमरान कुरैशी, आलोक प्रसाद, नकुल दुबे, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, देवेंद्र निषाद और सुप्रिया श्रीनेत का नाम शामिल है. जबकि यूपी महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष शहला अहररी को हटाने का आदेश जारी किया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जिसके अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस फैसले को मंजूरी दी है. ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी’ में उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के 42 वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही ‘प्रदेश चुनाव समिति’ (पीईसी) के गठन की घोषणा की गई है. विधानसभा चुनाव में ये सभी नेता अपना पूरा दमखम दिखाएंगे.

‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी’ में 53 सदस्य शामिल हैं. जिसमें यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राज बब्बर, मनोज यादव, कुंवर दानिश अली, अफरोज खान, अनिल चौधरी समेत कई बड़े नेताओं को जगह दी गई है. इसमें एनएसयूआई, महिला, यूथ सभी को शामिल किया गया है. सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी चर्चा चल ही रही है, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस ने यह फैसला लेकर हलचल तेज कर दी है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें