Vistaar NEWS

माफियाओं को पनपने नहीं देंगे…SP ने किया मेनिफेस्टो जारी, युवाओं को ₹5000 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा

akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र

Samajwadi Party Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर द‍िया है. सपा ने इसे ‘जन-मन घोषणापत्र’ और ’27 का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ नाम दिया है.पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा प जारी करते हुए कहा कि हम संविधान दिवस पर मिल रहे हैं. हम आज अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं क्योंकि ‘अच्छे दिन’ कभी नहीं आए लेकिन ‘बुरे दिन’ जाने वाले हैं. वे जानते हैं कि वे बेदखल होने वाले हैं, इसलिए उनकी भाषा बदल गई है.

अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम किसी भी हाल में संविधान को बदलने की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे. ये देश संविधान से चलेगा, मनविधान से नहीं चलेगा. आगे कहा कि संविधान संशोधन के नाम पर हो रही साजिशों को देश देख रहा है और उसका परिणाम जनता जरूर देगी.

अखिलेश यादव ने घोषणा पत्र पढ़ते हुए कहा कि मैं वचन देता हूं कि मैं वचन देता हूं कि गुंडागर्दी और वसूली पूरी तरह से बंद करेंगे.

अखिलेश के घोषणा पत्र में क्‍या-क्‍या?

Exit mobile version