Vistaar NEWS

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, इमरान मसूद को भी बड़ी जिम्मेदारी

Aradhana Mishra, Imran Masood

इमरान मसूद, आराधना मिश्रा

यूपी कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा को नियुक्त कर दिया गया है. वहीं सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर देविंदर निषाद और अलोक प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी है. इन नई नियुक्तियों के साथ ही अजय राय की छुट्टी हो गई है.

महिला और ब्राह्मण मतदाताओं को साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा और रणनीतिक फेरबदल किया है. चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. कांग्रेस के इस कदम को बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है. पार्टी इसके जरिए एक साथ महिला और ब्राह्मण मतदाताओं (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी.

कौन हैं आराधना मिश्रा?

कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा जिन्हें मोना के नाम से भी जाना जाता है. प्रतापगढ़ जिले की रामपुर सीट से विधायक और कांग्रेस विधानमंडल की नेता है. वह दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी है, जो राज्यसभा सांसद हैं. आराधना मिश्रा का नाम प्रदेश अध्यक्ष के पद लिए सबसे आगे चल रहा था हालांकि चर्चा इमरान मसूद के नाम की भी हो रही थी. आराधना मिश्रा 3 बार की विधायक रह चुकी है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छी समझ

उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छी समझ रखने वाली नेता के तौर पर देखा जाता है. उनके पिता प्रमोद तिवारी रामपुर खास से नौ बार विधायक रह चुके हैं. इस सीट पर इस तिवारी परिवार का लगातार 47 साल तक प्रभाव रहा हैं. अराधना मिश्रा खुद 2 दशक से ज्यादा राजनीति में सक्रिय है और प्रियंका वाड्रा की करीबी मानी जाती है.

ये भी पढ़ेंः प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से पहले क्या हुआ? सामने आ गया दूसरा CCTV फुटेज

Exit mobile version