Iqra Hasan House Arrest: उत्तर प्रदेश की शामली कैराना लोकसभा सीट से सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. इकरा को हाउस अरेस्ट उस समय किया गया है, जब वह सहारनपुर जा रही थी. उनके वहां रवाना होने से पहले ही पुलिस ने इकरा को देर रात पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया. इसके बाद उनके घर पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है. सहारनपुर में इस समय मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन को लेकर चल रहा विवाद चल रहा है.
पुलिस के इस एक्शन को लेकर सांसद इकरा ने भी विरोध जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने लिखा कि आज रात मुझे सहारनपुर जाने से रोकने के लिए मेरे कैराना स्थित आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया गया.
इकरा ने क्या कहा?
सांसद इकरा ने आगे कहा कि मैं सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के संबंध में अधिकारियों से मिलने और क्षेत्र की जनता की आवाज़ उनके सामने रखने के लिए सहारनपुर जाना चाहती थी, लेकिन मुझे घर से निकलने तक नहीं दिया गया.
मेरा सवाल सरकार और प्रशासन से है. क्या एक निर्वाचित सांसद को अपने क्षेत्र की जनता से जुड़े विषय पर अधिकारियों से मिलना भी अब अपराध हो गया है? लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता की आवाज़ उठाने के लिए चुने जाते हैं। मुझे रोककर उस आवाज को दबाया नहीं जा सकता.
क्यों सहारनपुर जा रही थीं इकरा?
सहारनपुर में शनिवार सुबह डीएम परिसर में बनी मस्जिद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से गिरा दिया था. जांच में पाया गया था कि यह मस्जिद अवैध है. मस्जिद कमेटी की पहली अपील भी खारिज हो चुकी थी. कार्रवाई के बीच पूरे सहारनपुर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
संवेदनशील स्थानों पर PAC और RRF की तैनाती की गई है.मस्जिद पक्ष की ओर से संपत्ति को वक्फ की जमीन बताते हुए करीब 150 वर्ष पुरानी मस्जिद होने का दावा किया गया था, हालांकि इसको लेकर कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए जा सके. यही वजह है कि कोर्ट ने अपील खारिज कर दी थी.
प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में ही इकरा हसन सहारनपुर जा रही थीं, हालांकि उनके निकलने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया.
ये भी पढ़ें:‘मोदी की बात तब नहीं मानी! अब पछता रहा यूरोप…’, बेल्जियम PM खुद की कौन सी गलती बताई
