Vistaar NEWS

UP Politics: मंच पर फिसली अवधेश चौहान की जुबान, अखिलेश यादव को ही बता दिया ‘BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष’

UP Politics

समाजवादी पार्टी

आने वाले साल 2027 के शुरूआती महीनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा का बड़ा झटका दिया है. बीजेपी के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया. इसी दौरान भाजपा से सपा में गए एक नेता की जुवान फिसल गई और उन्होंने अखिलेश यादव को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया.

वीडियो तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, अनिल कसाना (गाजियाबाद, ब्लॉक प्रमुख), उत्पल राय (bjp कार्यकारिणी सदस्य) पूर्व राज्यमंत्री और अवधेश चौहान रेउसा, ब्लॉक प्रमुख) समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए.

भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले अवधेश चौहान जब सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनकी जुवान फिसल गई. अवधेश ने अपने सम्बोधन में अखिलेश यादव को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कह दिया. हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारी और अखिलेश यादव को सपा अध्यक्ष कहकर संबोधित किया. इस पूरे घटनाक्रम पर मंच पर ही मौजूद अखिलेश यादव ने कहा कि पीडिए है गलती हो जाती है.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

इस कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, सबका स्वागत है. कमल छोड़ कर कमल हमारे साथ आ गए. उतपल का मतलब कमल है. कमल उनका मुर्झा गया है, इसलिए नारा लगा रहे हैं, राधे राधे कमल खिला दे. हमारे यहां विदाई में भी राधे राधे कहते हैं.

Exit mobile version