सीएम योगी ने सपा को यूपी के लिए ‘श्राप’ बताया, बोले- सत्ता में आते ही मचाती है तबाही
सीएम योगी आदित्यनाथ (File Photo)
SP Curse for UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार, 2 नवंबर को गोंडा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का मतलब आस्था है. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मतलब अपराध बताया और कहा कि यही बदमाश को लाने वाली पार्टियां हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी को यूपी के लिए श्राप बताया. पढ़ें गोंडा जिले को लेकर क्या बोले सीएम योगी?
दरअसल, सीएम योगी गोंडा के गौरा व मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की 520.84 करोड़ रुपये की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित किया और जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि सपा जब भी सत्ता में आई है, तबाही मचाई है.
"किसी सपाई और कसाई को परेशानी होती है तो उसे बोलो कि अपने घर में शोक मनाओ."- UP के सीएम योगी आदित्यनाथ #YogiAdityanath #UttarPradesh #SamajwadiParty #SP #UPPolitics @myogiadityanath
— Vistaar News (@VistaarNews) November 2, 2026
अयोध्या से विकास की रोशनी गोंडा पहुंचेगी
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि वे 7 नवंबर को अयोध्या जाएंगे और वहां दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाएंगे. भले ही दीपोत्सव का कार्यक्रम अयोध्या धाम में होगा, लेकिन रोशनी विकास के रूप में गोंडा पहुंचेगी. गोंडा के विकास को लेकर सीएम योगी ने कहा कि आज से 10 साल पहले ट्रेन से उतरकर देवीपाटन जाना पड़ता था, जिसमें करीब ढ़ाई से 3 घंटे लगते थे. लेकिन आज चमचमाती सड़क बन गई है. जहां घंटों लगते थे. आज वहां मिनटों में पहुंच रहे हैं.
देश के टाप 3 राज्यों में शामिल UP
सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास का मतलब सिर्फ सैफई होता था, लेकिन आज विकास मतलब उत्तर प्रदेश है. बिकास में कोई भेदभाव नहीं होता है. हर जरूरतमंद का ध्यान रखा जा रहा है. सीएम योगी ने कहा, यूपी भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है. यूपी देश के टाप थ्री राज्यों में शामिल हो गया है. यूपी ने देश में अच्छे सांसद व विधायक दिए हैं, इसलिए यह संभव हो पाया है. अब कोई भी प्रदेश की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता है. माफियाओं को मिट्टी में मिला चुके हैं.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत में चलेगा मामला
सीएम योगी ने कहा, हमारी परंपराओं और विरासत के अनुसार, हमारे उत्सव कभी भी अकेले या सीमित दायरे में नहीं मनाए जाते. इस एकजुटता के पीछे एक दर्शन है. सब लोग मिलकर त्योहारों का आनंद लेते हैं. दूसरों से जुड़ें, उन लोगों तक पहुंचें जो कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं या जिनके पास बुनियादी जरूरतों की कमी है, उनके घर जाएं और उनके साथ दिवाली का उपहार साझा करें.