Vistaar NEWS

दिल्ली में राहुल-अखिलेश की बैठक, यूपी चुनाव की रणनीति पर मंथन; सीट बंटवारे पर भी हुई चर्चा

राहुल गांधी और अख‍िलेश यादव

राहुल गांधी और अख‍िलेश यादव

UP Politcs: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अख‍िलेश यादव ने दिल्ली में मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की. इस मुलाकात को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने गठबंधन की रूपरेखा पर बातचीत हुई है. इसके अलावा सीट बंटवारे के संभावित फॉर्मूले और भाजपा के खिलाफ साझा अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया है.

इंडिया गठबंधन की लगातार हो रही बैठकों और मुलाकातों से साफ है कि कोई भी राजनीतिक दल अन्‍य राज्‍यों की तरह यूपी में गलती नहीं दोहराना चाहता है.  यही वजह है कि अभी से मंथन और बातचीत का दौर चल रहा है. हालांकि देखना ये भी होगा कि ये बातचीत और मुलाकात आने वाले समय में कितनी कारगर साबित होती हैं.

गठबंधन रखने के पक्ष में राजनीतिक दल

लोकसभा चुनाव 2024 में साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सपा और कांग्रेस यूपी में गठबंधन बनाए रखने के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है. सपा नेतृत्व जीतने की क्षमता को आधार बनाने की बात कर रहा है, जबकि कांग्रेस भी कई क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में जुटी है.

मजबूत उम्मीदवारों की तलाश में कांग्रेस  

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस राज्य की सभी विधानसभा सीटों का आकलन कर रही है और चुनिंदा सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों की पहचान कर रही है. दूसरी ओर सपा अपने संगठन और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण के दम पर अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है.  

दिल्ली में हुई यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की बैठकों में भी भविष्य की रणनीति और राज्यों में तालमेल को लेकर चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की यह बातचीत आने वाले महीनों में यूपी की सियासत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है. 

ये भी पढ़ें: ‘थोड़ी शर्म रखो और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाओ…’, यूसुफ पठान किसके साथ? महुआ मोइत्रा ने बोला हमला

Exit mobile version