Vistaar NEWS

1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को UP STF ने किया ढेर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

Bhanu Pratap Singh Encounter

1.65 लाख रुपए का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह का यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर

UP News: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. STF ने डेढ़ लाख के इनामी और कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को एक मुठभेड़ में मार गिराया है. भानु प्रताप पर करीब 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. STF ने जब भानु को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया. STF की जवाबी कार्रवाई में गोली भानु को लगी तो वह घायल हो गया. इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप सिंह (38) यूपी के गोरखपुर जिले का रहने वाला है, जिस पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत करीब 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. भानु सुपारी किलर के नाम से मशहूर था. उस पर यूपी पुलिस की ओर से 1.65 लाख रुपए इनाम रखा गया था. भानु प्रताप कई सालों से पुलिस से छिपकर बड़ी वारदातों को अंजाम देता था. यह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, जिसे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढेर कर दिया.

जवाबी कार्रवाई के दौरान लगी थी गोली

पुलिस के मुताबिक, जब एसटीएफ ने भानु प्रताप सिंह को घेर लिया तो उसने पुलिस पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दी. एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली भानु को लग गई. गोली लगते ही वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा. इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भानु प्रताप की तलाश में पुलिस काफी समय से जुटी थी. वह कोर्ट से भी गैरहाजिर चल रहा था.

ये भी पढ़ेंः ‘मनबढ़ई कतई बर्दाश्त नहीं, अपराधी चाहे पाताल में छिप जाएं, उन्हें…’, CM योगी ने दी नसीहत

40 से मुकदमे थे दर्ज

एसटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि अयोध्या में इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया था. जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. उस पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. भानु प्रताप के एनकाउंटर से यूपी पुलिस साफ संदेश देना चाहती है कि अपराधियों के खिलाफ कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

Exit mobile version