‘मनबढ़ई कतई बर्दाश्त नहीं, अपराधी चाहे पाताल में छिप जाएं, उन्हें…’, CM योगी ने दी नसीहत
सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर में आवासों के लोकार्पण-शिलान्यास का शुभारंभ करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और सुशासन को लेकर बात की. उन्होंने फिर दोहराया कि 2017 के बाद सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की गई. हमारी सरकार के लिए सुरक्षा ही सबसे पहली शर्त है. इस दौरान उन्होंने विपक्षी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
सीएम योगी ने इस दौरान सुरक्षा मॉडल की काफी तारीफ की और कहा कि प्रदेश में अनुकूल माहौल की वजह से लाखों नौजवानों को काम मिल रहा है. गीडा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर लगे उद्योगों के माध्यम से करीब 50,000 युवाओं को रोजगार मिला है. इसमें न सिर्फ यूपी के लोगों को रोजगार मिला, बल्कि कई प्रदेशों के लोग काम कर रहे हैं. यह सब प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ही हो रहा है.
अपराधियों को लेकर सख्त योगी सरकार
सीएम योगी ने सुरक्षा को लेकर काफी सख्त लहजे में कहा कि अगर किसी ने मनबढ़ई करके गरीब को परेशान करने का प्रयास किया या गरीब के हक को छीनने का प्रयास किया. व्यापारी को धमकाने या बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ का दुस्साहस किया, तो सरकार उसे कतई माफ नहीं करने वाली है. अपराधी चाहे जहां छिप जाएं, पाताल से खोजकर निकाल लिया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः सीएम योगी के कुशीनगर दौरे की क्यों हो रही इतनी चर्चा? क्या चुनाव 2027 का बज गया बिगुल
किसानों को मिला सीधा लाभ
किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि 2017 में हमारी सरकार ने पहली मीटिंग के दौरान ही कर्ज से दबे किसानों को कर्ज मुक्त करने का फैसला लिया था. जिसके बाद किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया. आज यूपी में किसान काफी खुशहाल हैं. प्रदेश की कृषि उत्पादकता में भी भारी सुधार आया है.