Women Financial Aid Plan: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार 50-50 हजार रुपए देने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, पहली किस्त में 20 हजार रुपए इससे बाद 10-10 हजार रुपए की तीन किस्त के माध्यम से दिया जाएगा. योगी सरकार चुनाव से पहले बिहार मॉडल अपनाने की तैयारी में है.
योगी सरकार महिलाओं को आर्थिक मजबूत करने के लिए उनको 50-50 हजार रुपए देगी. अगर योगी सरकार चुनाव से पहले आर्थिक मदद का फैसला लेगी, तो यह सरकार के लिए बड़ा कदम होगा. योगी सरकार बिहार के उस मॉडल पर काम करना चाहती है. जिसमें नीतीश कुमार ने महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे थे.
दो राज्यों में चुनाव से पहले ऐसी स्कीम का मिला लाभ
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के इस फैसले का सीधा असर विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है. क्योंकि इससे पहले कई राज्यों में इसी तरह की स्कीम लॉन्च की जा चुकी है. जैसे बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए, मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना के तहत सीधे खाते में पैसे भेजे गए. इसका असर सीधे विधानसभा चुनाव में देखने को मिला और दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई.
ये भी पढ़ेंः ‘अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा…’, नोएडा हवाईअड्डे को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज, Video
क्या है योगी सरकार का प्लान?
योगी सरकार का प्लान है कि ग्रामीण और शहरी दोनों महिलाओं को आर्थिक लाभ दिया जाएगा. योजना में सभी पात्र महिलाओं को शामिल किया जाएगा, चाहे वे शहर की हों या गांव की. पहले फेज में 20 हजार रुपए की राशि सीधे खाते में दिया जाएगा. इसके बाद दूसरे फेज में 30 हजार रुपए दिए जाएंगे. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये पैसे एक साथ भेजे जाएंगे या फिर 10-10 हजार की किस्त पर. अगर महिलाओं को सरकार की इस स्कीम का लाभ मिलता है, तो उनके लिए बड़ी आर्थिक मदद हो जाएगी.
