Vistaar NEWS

यूपी चुनाव को लेकर क्या है BJP की तैयारी? सरकार-संगठन का ‘महामंथन’

UP Politics

यूपी चुनाव से पहले घर-घर पहुंचेगी BJP

UP Election 20207: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है. लेकिन अभी से सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भाजपा यूपी में सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी. यहीं से पार्टी यूपी चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर देगी. भाजपा का फोकस यूपी चुनाव से पहले हर घर तक पहुंचने का है. यह निर्णय पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया है.

भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष और सीएम योगी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा चुनाव 2027 के रोडमैप पर मंथन हुआ. इस दौरान हर वर्ग और घर-घर तक पहुंचने पर जोर दिया. पार्टी में फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर अभियान चलाया जाएगा. जिसके जरिए एक महीने के अंदर युवाओं के साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और हर लाभार्थियों पर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है.

युवाओं पर विशेष फोकस

यूपी में भाजपा का फोकस इन दिनों युवाओं पर ज्यादा दिखाई दे रहा है. बैठक में भी युवाओं पर फोकस रखने की बात कही गई है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार का भी जिक्र किया गया. मीटिंग के दौरान आने वाले कार्यक्रमों का भी जिक्र किया गया. क्योंकि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर नितिन नवीन तक प्रदेश में सभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ेंः आकाश आनंद के बाद अब भतीजे ईशान भी BSP से साइडलाइन? मायावती का बड़ा ऐलान, भाई के लिए रख दी शर्त…

घर-घर तक पहुंचेगी BJP

पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर बैठक में यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल हुए. आज शनिवार को लखनऊ के पार्टी कार्यालय में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी बैठक की है. भाजपा यूपी चुनाव से पहले हर-घर तक पहुंचने की तैयारी की है.

Exit mobile version