Vistaar NEWS

अखिलेश यादव कब करेंगे रामलला का दर्शन? बताया सही समय, सीएम योगी बोले- कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav in Prayagraj: समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रामलला दर्शन को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, कि वे दर्शन करने नहीं गए. अखिलेश यादव ने बता दिया है कि वे कब रामलला के दर्शन करने जाएंगे. हाल ही में सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव के राम मंदिर नहीं जाने पर जमकर निशाना साधा था. जिसके बाद उन्होंने बताया कि वे कब रामलला के दर्शन करेंगे.

अखिलेश यादव ने प्रयागराज में बताया कि इटावा में केदारेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाऊंगा. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बार-बार दावा करते हैं कि वह कई बार अयोध्या गए हैं. फिर भी उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां क्या हो रहा है.

सीएम योगी ने कसा तंज

इस पर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा, अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए. एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए. कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी. आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः कीमती सामान, लाखों की नकदी, सोने के गहने… राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के घर पुलिस की रेड, क्या-क्या मिला?

आस्था के साथ की गई धोखाधड़ी

अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को न तो चंदा मिलेगा, न चढ़ावा और न ही वोट. आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे. राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर उन्होंने कहा, जिन लोगों ने दूसरों पर चोरी के झूठे आरोप लगाए हैं. भगवान ने अब उनकी अपनी असली चोरी सबके सामने ला दी. आस्था के साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी की कल्पना कौन कर सकता है?

Exit mobile version