Vistaar NEWS

Prateek Yadav: मुलायम के बेटे, अपर्णा के पति, जानें कौन थे प्रतीक यादव? तलाक वाले पोस्ट ने मचाया था बवाल

Who is prateek yadav

प्रतीक यादव (फाइल फोटो)

Who is Prateek Yadav: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुख रखने वाले प्रतीक यादव का निधन हो गया है. आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक को लेकर सुर्खियों पर आए थे. उनका अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने दावा किया कि अब दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है. जानें कौन थे प्रतीक यादव?

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह के छोटे बेटे थे. मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. यानी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक ने बीजेपी नेता अपर्णा यादव से शादी की थी. शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई. जिसको लेकर प्रतीक चर्चा में आए थे.

राजनीति में सक्रिय नहीं थे प्रतीक

प्रतीक यादव की राजनीति में रुचि नहीं थी. वे एक कारोबारी थे. प्रतीक का रियल स्टेट और फिटनेस का कारोबार था. खुद उन्हें बॉडी बनाने का शौक रहा है. ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से वे जिम भी चलाते थे. प्रतीक यादव अच्छी फिटनेस के लिए भी जाने जाते थे.

ये भी पढ़ेंः Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

तलाक को लेकर चर्चा में आए थे प्रतीक

प्रतीक यादव का अपनी पत्नी से विवाद किसी से छुपा नहीं है. बीते दिनों विवाद को लेकर प्रतीक चर्चा में आए थे. इस दौरान प्रतीक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपर्णा यादव से तलाक की बात कही थी. तलाक की खबरों से सुर्खियों में आए थे. हालांकि कुछ समय बाद दोनों के बीच रिश्ते सुलझ गए थे. विवाद खत्म होने के बाद भी प्रतीक ने वीडियो जारी कर जानकारी दी थी. इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘जो लोग जल रहे हैं, गो टू हेल’. प्रतीक यादव ने आज लखनऊ में अंतिम सांस ली है.

Exit mobile version