‘तुम्हारे पास देने के लिए बहुत कुछ है’, BJP नेत्री का जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, बोलीं- पद मांगने पर हम बिस्तर होने की बात कही

महिला नेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि महोबा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठकर लखनऊ चलने के लिए कहा था.
Mahoba BJP District President Mohanlal Kushwaha (File Photo)

महोबा BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा(File Photo)

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं. पार्टी की महिला नेता ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने पद देने के लिए आपत्तिजनक मांग की है. साथ ही मांग ना मानने पर पार्टी से निकालने की धमकी दी. महिला नेत्री ने रोते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा कि मैंने पार्टी के लिए सालों मेहनत की, लेकिन अब जिलाध्यक्ष हम बिस्तर होने के लिए कह रहे हैं.

कहा- पति को दुष्कर्म के मामले में फंसा देंगे

महिला नेत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि जिलाध्यक्ष से जब पद मांगा तो उन्होंने आपत्तिजनक मांग रख दी. महिला नेत्री ने कहा कि जब जिलाध्यक्ष से कहा कि वो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. तो जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवहा ने कहा कि तुम्हारे पास देने के लिए बहुत कुछ है. जब मैंने कहा कि स्पष्ट रूप से कहिए, आप क्या कहना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने कि तुम मेरे साथ हम बिस्तर हो जाओ तो उपाध्यक्ष का पद दे देंगे. इतना ही नहीं महिला नेत्री ने कहा कि बात ना मानने और विरोध करने पर पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही.

कार में बैठकर लखनऊ जाने के लिए दबाव बनाया

महिला नेत्री ने महोबा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जबरदस्ती गाड़ी में बैठकर चलने की बात कही है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरे साथ गाड़ी में बैठकर लखनऊ और दिल्ली चलो. मना करने पर जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष ने भी मेरे ऊपर दबाव बनाया.

जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

पूरे मामले पर महिला नेत्री ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है. वहीं महिला नेत्री के आरोपों के बाद महोबा बीजेपी में हड़कंप मच गया है. जबकि जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में हर किसी को पद नहीं दिया जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, तो सच सबके सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘बहू-बेटियों को बचाना है, हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा’, बागेश्वर धाम की सभा में ‘महाभारत’ के सितारे बोले- धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य है

ज़रूर पढ़ें