Vistaar NEWS

35 साल, 21 शादी, नाम सिर्फ 8 के याद… भिखारी की रईसी जान हो जाएंगे हैरान

Bangladeshi beggar

बांग्लादेशी भिखारी, जिसने की 21 शादियां

Viral News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक भिखारी की खूब चर्चा हो रही है और वह वायरल भी है. वजह है उसकी शादी. भिखारी का दावा है कि उसने 35 साल की उम्र में 21 शादियां की है. हैरानी की बात तो यह है कि उसे सिर्फ 8 पत्नियों के ही नाम याद हैं. यानी कि 13 पत्नियों के उसे नाम तक नहीं पता है. जब से सोशल मीडिया पर यह खबर आई. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

भिखारी के अनुसार, वह प्रतिदिन अपनी किसी एक पत्नी को लेकर ही भीख मांगने जाता है. इस खबर के वायरल होते ही लोगों ने सवाल भी पूछना शुरू कर दिए कि आखिर एक भिखारी को 21 बीवियां मिलीं कैसे? हालांकि भिखारी के एक बयान का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें उसने बताया कि आगे से किसी लड़की को प्रपोज नहीं किया. लड़कियों ने ही उनसे शादी करने का प्रस्ताव दिया था.

प्रतिदिन नई पत्नी के साथ मांगता है भीख

भिखारी की पहचान बांग्लादेश निवासी मेरू के रूप में हुई है. मेरू ने बताया कि उनका सोचना है कि अगर किसी को मना करेंगे. तो उनका दिल टूट सकता है. इसलिए वे किसी को मना नहीं करते हैं. उनकी कुछ तो ऐसी पत्नियां हैं कि उम्र में भी उनसे बड़ी हैं. मेरू के पूरे घर का खर्च ही भीख से मिले पैसों से चलता है और हर दिन भीख मांगने के लिए नई पत्नी होती है. बारी-बारी से सभी पत्नियां उनके साथ जाती हैं.

ये भी पढ़ेंः बदल जाएगा पाकिस्तान का नक्शा! 15 ‘टुकड़ों’ में बांटने की तैयारी, असीम मुनीर के नए प्‍लान से कोहराम

35 साल में 21 शादियां

जरा सोचिए, कि जिस व्यक्ति को अपनी सारी पत्नियों का नाम तक नहीं पता है. वह भी 21 शादियां की है. अब इस शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. क्योंकि इसे कोई और नहीं बल्कि मेरू ने खुद बताया है. फिलहाल, मेरू की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार छा गई है. कोई इसे राजा वाली जिंदगी बता रहा तो कोई उसकी जीवनशैली को लेकर बात कर रहा है. हालांकि, इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है.

Exit mobile version