कौन हैं YouTuber मधुमिता? रील में दिखाया था करोड़ों का सोना, चोरों ने कर दिया पार
YouTuber मधुमिता
Who is YouTuber Madhumita: आजकल लोग सोशल मीडिया पर दिखाने के लिए इतने आतुर हो गए हैं कि उन्हें इस बात का अंदाजा ही नहीं रहा कि अगर किसी की नजर पड़ जाए तो क्या होगा? देश में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां दिखावा काफी भारी पड़ा, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर दिखावे का प्रचलन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में एक मामला तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सामने आया है. जहां एक यूट्यूबर को अपने घर का सोना और नकदी दिखाना भारी पड़ गया. एक दिन अज्ञात चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान सारा गहना समेत नकदी लेकर फरार हो गए. अब यूट्यूबर परिवार पुलिस से चोरों को पकड़ने के लिए गुहार लगा रहा है. यहां जानें कौन है यूट्यूबर मधुमिता?
दरअसल, यह मामला नागरकोइल के पास थम्माथुकोनम के वीआईपी गार्डन का है. जहां सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिलता था कि यूट्यूबर मधुमिता रील के माध्यम से अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल का दिखावा करती थीं. उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कोई बड़ी घटना घट सकती है.
दिखावे की वजह से चोरी की संभावना
एक दिन अचानक से उनके घर के पिछले हिस्से से अज्ञात चोरों ने एंट्री की और घर में रखा सारा कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया. इसके बाद फरार हो गए. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर मधुमिता के घर से करीब 944 ग्राम सोना और घर में रखी नकदी चोरी हुई है. यूट्यूबर मधुमिता और उसके पति को जैसे ही इसकी जानकारी लगी, तो वे हैरान रह गए और सीधे पुलिस के पास पहुंच गए. फिलहाल, पुलिस की टीम अब जांच में जुट गई है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, यूट्यूबर मधुमिता और उसके पति विनोद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव थे और वीडियो बनाते थे. उनकी वीडियो में अक्सर सोने के गहने और नकदी दिखाई देती थी. संभावना है कि चोर वीडियो देखकर ही घर में चोरी किए होंगे. हालांकि, पुलिस ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर ली है और हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. ताकि किसी प्रकार का सुराग हाथ लगे.
ये भी पढ़ेंः जमुई-समस्तीपुर और अब किशनगंज में लड़की से बदसलूकी, बिहार में नहीं थम रही बीच सड़क हैवानियत!
एमपी में भी हो चुकी ऐसी घटना
इस घटना से एक सीख भी मिलती है कि ज्यादा दिखावा इंसान को बर्बाद कर देता है. यहां भी ठीक ऐसा ही हुआ. इससे पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. फिलहाल, इस घटना के बाद दिखावा करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.