Vistaar NEWS

जंग की वजह से खुद ही फंसे राष्ट्रपति ट्रंप! डैमेज कंट्रोल के लिए कर सकते हैं मंत्रिमंडल में बदलाव 

Donald Trump On Tariff

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ईरान जंग की वजह से पूरी दुनिया परेशान है. वहीं जंग शुरू करने वाला अमेरिका भी इस जंग की वजह से खुद ही फंसता आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि जंग को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब तक कई तरह के बयान दे चुके हैं. जबकि एक हकीकत ये भी है कि उनकी खुद की सरकार के अंदर ही हलचल देखने को मिल रही है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति के हाल के कुछ फैसलों ने इन बातों को हवा दी है कि उनकी सरकार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ ही दिनों पहले यूएस ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्‍डी को उनके पद से हटा दिया था. इस फेरबदल के बाद ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप अपनी टीम में भी कई बदलाव कर सकते हैं.

ट्रंप के इसलिए भी अपनी टीम में बदलाव की तैयारी कर रहे हैं. क्‍योंकि ईरान जंग को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही 4 दिन में जंग का दावा उन पर ही भारी पड़ गया है. जंग को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है इसके बाद भी इसके खत्म होने की कोई फाइनल डेट सामने नहीं आई है.

पांच हफ्तों से जंग जारी

अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले के साथ ही जंग का ऐलान कर द‍िया था. उस समय ट्रंप ने दावा किया था कि अगले 2-4 दिनों के भीतर जंग खत्म हो जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. बल्कि जंग को एक महीने का समय हो चुका है. इसका असर अब आम जनता पर सीधे तौर पर पड़ने लगा है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं, महंगाई को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी है. ट्रंप का जंग का फैसला उन पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है. यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता कम हो रही है. अप्रूवल रेटिंग सिर्फ 36% तक आ गई है, जो उनके मौजूदा कार्यकाल में सबसे कम है.

ये भी पढ़ें: … तो हम कोलकाता पर करेंगे हमला’, पाक मंत्री की गीदड़भभकी, भारत की ताकत देख उड़ी है नींद

टीम में बदलाव कर बढ़ाएंगे अपनी लोकप्रियता

अमेरिकी राष्ट्रपति की लोकप्रियता हर द‍िन कम होती जा रही है. इस बात से खुद ट्रंप भी वाकिफ हैं. उन्‍होंने डैमेज कंट्रोल करने के लिए व्हाइट हाउस से देश को संबोधित भी किया था. हालांकि उनकी यह चाल भी नाकाम रही है. व्हाइट हाउस के अंदर भी यह बात मानी जा रही है कि हालात उतने आसान नहीं हैं जितना बाहर दिखाया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपनी टीम में बदलाव कर हालात को संभालने की कोशिश में हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ बड़े नामों पर खतरा मंडरा रहा है. इनमें नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड और कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक शामिल हैं.

ईरान के साथ जंग को लेकर अमेरिका में लोगों की राय बंटी हुई है. करीब 60% लोग इस जंग के खिलाफ हैं. अमेरिकी लोगों का मानना है कि इस जंग से लोगों को केवल महंगाई की मार ही झेलनी पड़ेगी, उसके अलावा कुछ नहीं मिलेगा. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों ट्रंप कैसे डैमेज कंट्रोल करते हैं.

Exit mobile version