Middle East Tension: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन होना है, लेकिन इससे पहले ही हलचल तेज हो गई है. क्योंकि अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है. ईरानी मीडिया के अनुसार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित केशम द्वीप कई जोरदार धमाके हुए. जिसकी वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का पूरा इलाका दहल उठा. ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर दावा किया था कि तेल की कीमतें प्रति बैरल करीब 10 डॉलर गिर गई हैं. लेकिन इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. अमेरिका और ईरान जंग का असर एक बार फिर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिल सकता है.
अमेरिका पिछले कुछ समय से एक बार फिर ईरान पर हमला चालू कर दिया था, लेकिन सभी हमले छोटे स्तर पर किए जा रहे थे, लेकिन मिडटर्म चुनाव से ठीक पहले अमेरिका ने बड़ा हमला कर दिया है. हालांकि, मध्यावधि चुनाव के बीच ही ट्रंप ने यह संकेत दे दिया था कि उन्होंने ईरान पर हमले के लिए ऑप्शन खुला रखा है.
पहले युद्ध टालने का दावा, फिर हमला
हालांकि, हमले से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ युद्ध टालने का दावा किया था, लेकिन इसी बीच हमला कर दिया. ट्रंप के इस दावे की वजह से कच्चे तेल की कीमतें भरभराकर गिर गई थीं. लेकिन अब हमले के बाद एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
समझौते के उम्मीद के बीच ईरान पर हमला
हमले से पहले ट्रंप ने बताया कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है. ट्रंप के इस बयान के बाद सबको उम्मीद थी कि जल्द ही समझौता होने की उम्मीद है, लेकिन इसी बीच अमेरिका ने ईरान पर जोरदार हमला कर दिया.
ये भी पढ़ेंः मेडे, मेडे… अमेरिका में ‘उल्कापिंड’ की तरह जमीन पर गिरा विमान, 9 लोग जिंदा जले, Video
दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव
अमेरिका की यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से चुनावों के बाद ईरान पर नई सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया था. फिलहाल, एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ते दिखाई दे रहा है.
