पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले निखिल गुप्ता को 19 साल की जेल, सजा से बचने के क्या हैं रास्ते?

US Court On Pannun Case: निखिल गुप्ता, भारतीय नागरिक हैं. अमेरिकी कोर्ट ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दोषी पाया है और उन्हें 19 साल की सजा सुनाई है.
Nikhil Gupta And Pannu

निखिल गुप्ता और पन्नू (File Photo)

Pannu case: अमेरिका में स्थित सिख अलगाववादी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के प्रवक्ता और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता को अमेरिकी कोर्ट ने 19 साल 7 महीने की सजा सुनाई है. निखिल गुप्ता, भारतीय नागरिक हैं. अमेरिकी कोर्ट ने निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दोषी पाया है.

दरअसल, निखिल गुप्ता ने फरवरी 2026 में पन्नू केस से जुड़े मामले में अपना जुर्म कबूल लिया था. निखिल पर हत्या के लिए पैसे देने (मर्डर-फॉर-हायर), ऐसी हत्या की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने के आरोप थे. जुर्म कबूल लेने के बाद अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज विक्टर मारेरो ने उन्हें सजा सुनाई. सजा से बचने के लिए निखिल के पास क्या-क्या रास्ते हैं?

राष्ट्रपति से माफी

किसी को सजा पड़ने के बाद भी अगर माफी की अनुमति है तो वो हैं राष्ट्रपति. लकिन निखिल गुप्ता के मामले में राष्ट्रपति से माफी की गुंजाइश कम दिख रही है क्योंकि निखिल अमेरिकी नागरिक नहीं, बल्कि भारतीय हैं.

सीधा अपील

निखिल गुप्ता के वकील सजा पड़ने के 14 दिनों के अंदर सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं. कई बार इसका फायदा भी मिल सकता है, लेकिन जो आरोपी अपना अपराध खुद ही स्वीकार कर लेता है. ऐसे मामले में अपील का अधिकार भी खो जाता है. हालांकि, निखिल इन शर्तों पर अपील कर सकते हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से जुर्म नहीं कबूला था.

सजा कम कराने की कर सकते हैं मांग

गंभीर बीमारी या परिवार से जुड़ी असाधारण परिस्थितियों के आधार पर भी सजा कम करने की मांग की जा सकती है. इसके अलावा भी कई आधार हैं, जिनके आधार पर मांग की जा सकती है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें