‘ईरान से सीजफायर समझौता खत्म…’, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, फिर शुरू होगी जंग?
डोनाल्ड ट्रंप(File Photo)
Trump Iran Ceasefire Update: अमेरिका और ईरान के बीच लागू सीजफायर अब खत्म हो गया है. इस बात का ऐलान खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है. उन्होंने कहा कि ईरान से अब कोई समझौता नहीं होगा. हमने सब कुछ खत्म कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि ट्रंप का यह ऐलान ईरान का कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के कुछ देर बाद किया है.
ईरान के साथ सीजफायर तोड़ने के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान ने मुझसे झूठ बोला है. यही वजह है कि अब आगे बातचीत ही नहीं हो सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका तेहरान को परमाणु मुक्त करेंगे.
ट्रंप ने ईरान पर हुए ताजा हमलों को लेकर कहा कि हमने बीती रात बेहद ताकतवर हमला किया. हमने ईरान के बेहद खतरनाक लोगों को निशाना बनाया है. उन्होंने ईरानी लीडरशिप पर कहा कि वे बीमार हैं, उनमें कुछ गड़बड़ है. इससे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया था कि उसने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए थे.
ईरान ने किया पलटवार
अमेरिका के सीजफायर को लेकर दिए गए बयान को लेकर ईरान का भी बयान सामने आ गया है. ईरान ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि हम जंग के लिए तैयार हैं. अमेरिका ने होर्मुज में विश्वासघात किया है. इसलिए उसके साथ बातचीत पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.
दोनों देशों के बयान से साफ है कि अब किसी भी समय जंग एक बार फिर शुरू हो सकती है. कुछ ही दिन पहले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ था.