Vistaar NEWS

ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, बोले- एक झटके में खत्म कर सकता हूं पूरी लीडरशिप

ट्रंप की ईरान को फ‍िर धमकी

ट्रंप की ईरान को फ‍िर धमकी

donald trump Khamenei funeral: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर तीखा बयान दिया है. उन्होंने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई अंतिम संस्‍कार कार्यकम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दुनिया के सामने झूठे आंसू बहा रहे हैं. ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिका चाहता, तो एक ही कार्रवाई में ईरान की पूरी शीर्ष नेतृत्व व्यवस्था को खत्म कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास ऐसी ताकत और क्षमता है, जिससे ईरान के बड़े नेताओं को कुछ ही पल में निशाना बनाया जा सकता है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि खामेनेई अपने देश की जनता और दुनिया को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. ट्रंप के मुताबिक, ईरान खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है, जबकि हकीकत कुछ और है.

ईरान को लेकर क्‍या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के तनाव के दौरान ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन वहां की सरकार इसे स्वीकार करने से बच रही है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हालात पर पूरी नजर रखी और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने की तैयारी भी थी.

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका का मकसद युद्ध बढ़ाना नहीं है, लेकिन अगर अमेरिकी हितों या उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा पर खतरा आया तो जवाब बेहद कड़ा होगा. उन्होंने दोहराया कि अमेरिका किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

नहीं सुधर रहे दोनों देशों के र‍िश्‍ते

ट्रंप के इस बयान के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. दोनों देशों के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं और ऐसे तीखे बयान आने वाले दिनों में कूटनीतिक माहौल को और गर्म कर सकते हैं. दुनिया की नजर अब इस बात पर है कि दोनों देशों के बीच बढ़ता तनाव आगे किस दिशा में जाता है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR को दहलाने की नई साजिश! ISI ने गैंगस्टरों के सहारे रचा आतंकी प्लान

Exit mobile version