Vistaar NEWS

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास 20 राउंड फायरिंग, अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, हमलावर ढेर

White House Firing

व्हाइट हाउस के फायरिंग 20 राउंड फायरिंग, हमलावर ढेर

White House Firing: अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर करीब 20 राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे. हालांकि, सुरक्षाबलों ने संदिग्ध हमलावर को ढेर कर दिया. इस दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी है.

गोलीबारी की घटना को लेकर U.S. सीक्रेट सर्विस ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “शनिवार शाम 6 बजे के कुछ देर बाद, 17th स्ट्रीट और पेन्सिलवेनिया एवेन्यू के इलाके में एक आदमी ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी, जिसे इलाके के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शूटिंग के दौरान, एक राहगीर को भी गोली लगी. घटना के समय प्रेसिडेंट व्हाइट हाउस में थे.”

घटना के बाद बढ़ी सुरक्षा

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया. काउंटर-स्नाइपर्स को छतों पर तैनात किया गया और स्टाफ को अंदर की ओर शिफ्ट किया गया, ताकि हमलावर से आसानी से निपटा जा सके.

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को मारने की साजिश! ईरान किस बात का लेना चाह रहा था बदला  

गोलीबारी के दौरान अंदर मौजूद रहे ट्रंप

जब व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. उस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप अंदर ही मौजूद रहे. हालांकि, सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला. सुरक्षाबलों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति और उनके परिवार को कोई खतरा नहीं पहुंचा है. लेकिन इस घटना ने हलचल बढ़ा दी है.

Exit mobile version