मेडे, मेडे… अमेरिका में ‘उल्कापिंड’ की तरह जमीन पर गिरा विमान, 9 लोग जिंदा जले, Video

Florida Plane Crash Video: हादसे से जुड़ी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जो रिकॉर्डिंग सामने आई है. उसके अनुसार, प्लेन में सवार लोग मदद की गुहार लगा रहे थे. पायलट इस दौरान मेडे, मेडे की गुहार लगाई, लेकिन तब तक स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी थी.
Florida Plane Crash Video

अमेरिका में 32 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से जमीन पर गिरा विमान

Nine Killed in Fireball: अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार, 1 नवंबर 2026 को रिहाइशी इलाके में एक विमान गिर गया, जिसमें करीब 9 लोगों की मौत हो गई. विमान क्रैश होने से पहले की रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें प्लेन में सवार लोग चिल्लाते नजर आ रहे हैं. इसके तुरंत बाद ही विमान नीचे गिरते हुए सीधे जमीन से टकरा जाता है. हादसे से पहले पायलट ने कंट्रोल खोने की भी बात कही थी. फिलहाल, अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है. हादसा किन वजहों से हुआ. इसका पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है.

इस हादसे से जुड़ी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जो रिकॉर्डिंग सामने आई है. उसके अनुसार, प्लेन में सवार लोग मदद की गुहार लगा रहे थे. पायलट इस दौरान मेडे, मेडे की गुहार लगाई, लेकिन तब तक स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो चुकी थी. प्लेन गिरने से पहले पायलट ने कहा कि हम 8,000 फीट नीचे जा रहे हैं. 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं. विमान ओवरस्पीड की स्थिति में है. हम जमीन से टकराने वाले हैं.

उल्कापिंड की तरह जमीन पर गिरा विमान

इस दौरान विमान के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी. रिकॉर्डिंग में एक महिला क्रू की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वह चिल्लाते हुए बोल रही. हे भगवान, हमारे पास समय नहीं बचा है. इसके कुछ ही पल के अंदर विमान सीधे जमीन पर गिर गया. इधर ट्रैफिक कंट्रोलर बोलते रह गए कि हमसे बात करें. आपकी मदद के लिए तैयार हूं, लेकिन तब तक विमान अपना कंट्रोल खोकर सीधे नीचे गिर गया.

ये भी पढ़ेंः इजरायल में सत्ता पलटने की पटकथा तैयार? नेतन्याहू के खिलाफ 67 सीटों के गणित ने बढ़ाई चुनौती

9 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, विमान ‘लियरजेट 60’ विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के नॉर्थ एलेउथेरा के लिए उड़ान भरा था. हवा में उड़ान के दौरान ही विमान ने अपना कंट्रोल खो दिया और सीधे जमीन पर गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है. फिलहाल, अधिकारियों ने विमान के हादसे का पता लगाने की जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें