अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास कई राउंड फायरिंग, 4 लोग बुरी तरह घायल
व्हाइट हाउस के फायरिंग
Washington DC Firing: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग का मामला सामने आया है. इस गोलीबारी में 4 लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई है. गोलीबारी की यह घटना व्हाइट हाउस से लगभग 1 मील दूर ही हुई. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने लोगों ने इलाके को खाली करने की अपील की है.
व्हाइट हाउस के पास हुई इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने खुद बताया कि व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर यह घटना सामने आई है. इसके अलावा भी लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों फायरिंग की खबर है. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कई पुलिस टीमें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही लोगों से इलाका खाली करने की अपील की है.
घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
घटना को लेकर पुलिस ऑफिसर नाथन क्लार्क ने कहा कि अभी इस बारे में डिटेल जानकारी सामने नहीं है. इसके साथ ही अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी किन किन जगहों पर हुई है. पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक वाले इलाके से दूर रहने की अपील की है.
पहले भी हो चुकी हैं गोलीबारी की घटनाएं
अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटना पहली नहीं है. इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. 23 मार्च 2026 एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की थी. यही वजह है कि इस गोलीबारी के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है.
ये भी पढ़ें:जेनसेन हुआंग ने NVidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, चीनी जासूस से विवाद में आने के बाद बड़ा फैसला



