US Iran conflict: ईरान-अमेरिका जंग के कारण पूरी दुनिया परेशान है. भले ही इस समय दोनों देशों के बीच सीजफायर है. इसके बाद भी हालात ठीक नहीं हो रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में ही इस युद्ध को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. युद्ध के खिलाफ पहले ही मैदान में उतरकर विरोध कर रहे हैं. इन सब के बीच कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हमला बोला है.
कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका के लोग भी ईरान के साथ किसी भी हालत में युद्ध नहीं चाहते थे. लेकिन, इसके बाद भी सरकार इस युद्ध को आगे ही बढ़ा रही है. असल मायनों में युद्ध के जरिए दूसरे मुद्दों को भटकाने की कोशिश की जा रही है.
बेंजामिन ने अमेरिका को युद्ध में खींचा
अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ युद्ध में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘खींचा’ था. हैरिस का सीधा आरोप है कि ट्रंप का यह फैसला अमेरिकी जनता की मर्जी के खिलाफ था. कमला ये भी दावा किया कि यह युद्ध अमेरिका की तरफ से शुरू नहीं किया गया है.
एपस्टीन फाइल्स भटका रहे ट्रंप?
अमेरिका समेत पूरी दुनिया में एपस्टीन फाइल्स को लेकर जमकर विवाद सामने आया है. इसमें दुनियाभर के कई दिग्गजों के नाम सामने आए हैं. इस फाइल में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नाम भी है. कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि यह युद्ध इसी एपस्टीन फाइल्स के कारण आगे बढ़ाया जा रहा है. ट्रंप इसके जरिए लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. कमला के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो चली है.
ट्रंप के कारण विदेश नीति हुई प्रभावित
कमला हैरिस ने ट्रंप प्रशासन को अब तक का सबसे भ्रष्ट, बेरहम और अयोग्य प्रशासन बताया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा नेतृत्व ताकत दिखाने के नाम पर सेना का इस्तेमाल अपनी मर्जी से करना चाहता है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है. उन्होंने आरोप यह भी लगाया कि ट्रंप प्रशासन में इस तरह के फैसले लिए गए हैं, जिनकी वजह अमेरिका की विदेश नीति सीधे तौर पर प्रभावित हुई है.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर किसका कंट्रोल? भारतीय जहाज पर फायरिंग के बाद उठ रहे सवाल, IRGC संभाल रहा ईरान!
