Vistaar NEWS

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी, पाकिस्तान की खुली पोल, Video

Lashkar Terrorist

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखा लश्कर का आतंकी

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर की मौत हो गई. जब उनका जनाजा निकाला गया, तो सब हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शाहिद अख्तर के नमाज-ए-जनाजा में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उससे जुडे़ संगठन पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) के कई नेता शामिल हुए. जनाजे में कथित तौर पर शामिल आतंकी संगठनों और उनके राजनीतिक नेटवर्कों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी मरकजी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान समेत कई लोग शामिल हुए थे. इनाम-उर-रहमान को पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी के साथ भी होने का दावा किया गया है.

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

शाहिद अख्तर की मौत के बाद इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया है. उनके जनाजे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. जिसमें खेल जगत और राजनीति जगत से जुड़े लोग भी मौजूद थे. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे भी लोग शामिल हुए, जो चर्चा का विषय बन गया.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में पहचान पर छिड़ी नई बहस, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले- हमारे पूर्वज हिंदू

लश्कर-ए-तैयबा और पीएमएमएल ने शेयर किया Video

जब शाहिद अख्तर का जनाजा निकाला गया. उस दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की पॉलिटिकल पार्टी से जुड़े नेताओं की मौजूदगी देखी गई. आतंकी हाफिज सईद के कई करीबी भी इस जनाजे में शामिल हुए. जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. इस वीडियो को लश्कर-ए-तैयबा और पीएमएमएल की तरफ से शेयर किया गया है.

Exit mobile version