Vistaar NEWS

खराब सेहत की खबरों के बीच पहली बार नजर आए मोजतबा खामेनेई! VIDEO ने बढ़ाई हलचल

लोगों से बातचीत करते मोजतबा खामेनेई

लोगों से बातचीत करते मोजतबा खामेनेई

Mojtaba Khamenei Video: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर जारी अटकलों के बीच एक वीडियो सामने आया है. ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी मेहर न्यूज ने शनिवार 8 अगस्त को यह फुटेज जारी किया है. वीडियो में मोजतबा खामेनेई कुछ लोगों के साथ बैठे बातचीत करते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस वीड‍ियो में उनकी हालत सामान्य दिखाई दे रही है.

हालांकि, इस वीडियो ने सवालों का जवाब देने के बजाय नई बहस छेड़ दी है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि मेहर न्यूज ने यह नहीं बताया कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे पुराना फुटेज बता रहे हैं. सवाल यह भी है क्‍योंकि जंग शुरू होने के बाद से ही अब तक मोजतबा को क‍िसी ने भी नहीं देखा है. यहां तक की अपने प‍िता के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल नहीं हुए थे.

वीडियो में क्या दिखा?

फुटेज में मोजतबा खामेनेई कुछ लोगों के साथ बैठे हैं. वह उनसे बातचीत करते दिखाई देते हैं, जबकि सामने मौजूद लोग उनकी बात ध्यान से सुन रहे हैं. वीडियो में वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं. लेकिन इसकी रिकॉर्डिंग की तारीख सामने नहीं आई है. यही वजह है कि इस वीड‍ियो की पुष्टि नहीं हो सकी है कि वीड‍ियो नया है या फ‍िर पुराना वीड‍ियो ही शेयर किया गया है.

इस वीड‍ियो को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट Middle East 24 ने दावा किया कि यह क़ोम में मोजतबा के पुराने व्याख्यानों से जुड़ा वीडियो है.

गंभीर सेहत की खबरों के बीच सामने आया वीडियो

मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं. ईरानवायर ने राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के प्रशासन के करीबी सूत्रों के हवाले से उनकी हालत बेहद गंभीर होने की चर्चाओं का जिक्र किया है. कुछ इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में भी उनकी स्थिति को गंभीर बताया गया था. ऐसे में यह वीडियो इसलिए अहम हो जाता है. क्योंकि इसमें मोजतबा सामान्य तरीके से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:NEET विवाद से इस्तीफे तक, धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार बताई अंदर की पूरी कहानी

Exit mobile version