Vistaar NEWS

भारत से स्वीडन तक पहुंची सियासी विरासत, BJP मंत्री की भतीजी नीला विखे पाटिल बनीं सांसद

Nila Vikhe Patil

बाला साहेब विखे-नीला व‍िखे- राधाकृष्ण विखे

Nila Vikhe Patil:  देश के कई परिवार आज भी ऐसे हैं, जिन्हें व‍िरासत में ही राजनीति मिला करती है. लेकिन महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री राधाकृष्ण विखे के परिवार ने देश के साथ-साथ विदेश की राजनीति में भी एंट्री कर ली है. उनकी भतीजी ने स्वीडन में सांसद का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया है. स्वीडन की स्टॉकहोम सिटी से राधाकृष्‍ण विखे की भतीजी नीला विखे पाटिल सांसद चुनी गई हैं. वे ग्रीन पार्टी से चुनाव लड़ी थीं, जिसमें उन्‍होंने जीत दर्ज की है.

सांसद चुने जाने के बाद नीला ने अपने देश और परिवार को याद किया. उन्‍होंने अपने दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री बाला साहेब विखे को याद करते हुए बताया कि जब वह छोटी थीं, तब उनके दादा उसे पूरा केंद्रीय बजट पढ़वाया करते थे. मुझे पूरी उम्‍मीद है कि आज मेरे दादा को गर्व महसूस करा पाउंगी.

स्‍वीडन में ही हुआ था नीला का जन्म

नीला का जन्म स्वीडन में हुआ था. हालांकि, उनके बचपन के शुरुआती साल महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीते. जिसके बाद वह वापस स्वीडन ही लौट गईं. यही उन्‍होंने राजनीति में आने का फैसला किया और ग्रीन पार्टी के साथ मिलकर काम करने लगी. नतीजा यह हुआ कि उनकी मेहनत के कारण ग्रीन पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया. जिसमें नीला ने शानदार जीत दर्ज की.  

नीला ने गोथेनबर्ग स्कूल ऑफ बिजनेस से अर्थशास्त्र और कानून के साथ ग्रेजुएशन और MBA की डिग्री हासिल की है,  मैड्रिड में यूनिवर्सिटी डी कॉम्प्लुटेंस से भी MBA की पढ़ाई की है. नीला ने स्वीडन के प्रधानमंत्री कार्यालय में राजनीतिक सलाहकार के तौर पर काम किया है, वह स्टॉकहोम नगर निगम की सिटी काउंसिल की सदस्य भी रही हैं.

सांसद बनने के बाद नीला ने क्या कहा?

नीला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 349 सदस्यों वाली संसद का हिस्सा बनकर अच्छा लग रहा है. मैं शहर और देश के लिए योगदान देने के लिए उत्सुक हूं.

उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों की आवाज़ बनना चाहती हूं जो वोट नहीं दे सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसे समाज में योगदान देना चाहती हूं जहां हर बच्चे को अच्छे भविष्य का मौका मिले. हमें एक ऐसा इलाका चाहिए जहां रहने लायक माहौल हो, साफ पानी हो, जीवंत प्रकृति हो और इंसानों की वजह से होने वाली प्राकृतिक आपदाएं कम से कम हों.

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी! BJP ने राजनाथ के बेटे नीरज सिंह को दी रायबरेली की जिम्मेदारी

Exit mobile version