UAE को भड़का रहा PAK, बोला- कहीं अखंड भारत का निशाना न बन जाए

Pakistan: पाकिस्तान की फॉरेन रिलेशन कमेटी के चेयरमैन रहे मुशाहिद हुसैन सैयद ने UAE से कहा कि आपकी जो दोस्ती उनके साथ बढ़ रही है इंडिया के साथ, कहीं ये न हो कि आप भी अखंड भारत का निशाना बन जाएं.
Pakistan UAE Relation

UAE को भड़काने की कोशिश में PAK

Pakistan: पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता. खुद तो भिगमंगा है लेकिन इसके बावजूद भी अपने आप को सुप्रीम पेश करने में जुटा रहता है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वह देश है, जिसके टुकड़ों पर पाकिस्तान पलता है. पाकिस्तान ने UAE से करीब 3.5 अरब डॉलर का कर्जा लिया है. मिडिल ईस्ट जंग के बीच जब UAE ने अपने दिए कर्जे की मांग की, तो पाकिस्तान के पेट में मरोड़ उठने लगी. जैसे अपनी संपत्ति UAE के नाम करने जा रहे हों. इसके साथ ही कहा कि कहीं UAE भी अखंड भारत का निशाना न बन जाए.

ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान ने पहली बार ऐसी ओछी हरकत की है. इससे पहले भी कई देशों के खिलाफ करते आया है. अब खाड़ी देशों पर टिप्पणी की है, जहां पाकिस्तान के लोग मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं. अगर खाड़ी देश पाकिस्तान के लोगों पर बैन लगा दें, तो भूखा मर जाएगा. इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. UAE के पैसे से पाकिस्तान के लोगों का पेट चल रहा है. उसका कर्जा खाकर उसे ही आंख दिखा रहा है. पाकिस्तान ने UAE को बेचारा बताते हुए खुद को बड़ा भाई बताया है.

UAE कहीं अखंड भारत न बन जाए

पाकिस्तान की फॉरेन रिलेशन कमेटी के चेयरमैन रहे मुशाहिद हुसैन सैयद ने UAE से कहा कि “जनाब आपकी आबादी एक करोड़ है, 10 मिलियन में से 4.3 मिलियन हिन्दुस्तान के लोग रहते हैं, जरा अपना ख्याल रखें, आपकी जो दोस्ती उनके साथ बढ़ रही है इंडिया के साथ, कहीं ये न हो कि आप भी अखंड भारत का निशाना बन जाएं. आपकी लगभग आधी आबादी हिन्दुस्तान होगी. तो हिंदुस्तान के अखंड भारत में न सिर्फ पाकिस्तान, न सिर्फ अफगानिस्तान, न सिर्फ बांग्लादेश बल्कि अरब के मुल्क भी आ सकते हैं. तो इस पर जरा अपना ख्याल रखें.” 

ये भी पढ़ेंः ‘तकिया बीच में रखकर सोता था पति, शादी के बाद संबंध बनाने से किया इनकार,’ सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप

UAE ने पाक को दिया 3.5 अरब डॉलर का कर्जा

बता दें, UAE ने पाकिस्तान के कुल 3.5 अरब डॉलर का कर्जा दिया है. जिसमें 2 अरब 2018-19 के समय का है. 1 बिलियन डॉलर साल 2023 का है. पाकिस्तान ने तो UAE का करीब 29 साल पहले भी लिया हुआ कर्जा नहीं चुकाया है. UAE ने पाकिस्तान के यह लोन लगभग 6 से 6.5 प्रतिशत सालाना ब्याज दर के साथ दिया है. अब UAE को पैसे की जरूरत पड़ी, तो पाकिस्तान बेचारा बताने लगा.

ज़रूर पढ़ें