‘तकिया बीच में रखकर सोता था पति, शादी के बाद संबंध बनाने से किया इनकार,’ सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप

Kanpur News: महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद जब साथ में सोता था, तो बीच में तकिया रखता था. हमेशा दूरी बनाए रखने के लिए कोई न कोई बहाना खोजता रहता था. कई दौरान कभी सास भी दोनों के बीच सो जाती थी.
clash on Suhagrat in Kanpur

महिला का आरोप शादी के बाद पति ने संबंध बनाने से किया इनकार (File Photo)

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली एक युवती की शादी लखनऊ के निशांत कुमार से हुई. शादी को करीब 3 साल होने चले हैं. अब महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाए. महिला ने बताया कि पति शादी के बाद कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाया. किसी न किसी बात की बहाना बनाकर वह हमेशा टाल देता और फिर मायके भेज देता. जब यह बात अपनी ननद और मायके वालों को बताई तो एक बार संबंध बनाया. उसके बाद कभी पास नहीं आया. फिलहाल, महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

महिला ने पति के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद जब साथ में सोता था, तो बीच में तकिया रखता था. हमेशा दूरी बनाए रखने के लिए कोई न कोई बहाना खोजता रहता था. कई दौरान तो सास भी दोनों के बीच सो जाती थी. जब इसकी शिकायत मायके में करने की बात कही, तो एक बार संबंध बनाए. इसके बाद फिर मना करने लगा. इसी दौरान कुछ और चीजें पता चली, जिसे जानकर हैरान रह गई.

किडनी फेल का हुआ खुलासा

महिला ने बताया कि घर पर कुछ कागज रखे थे, तो मैं देखने लगी. इस दौरान निशांत की जांच हमारे हाथ लग गई. जांच रिपोर्ट के अनुसार, निशांत की दोनों किडनियां फेल हैं और वह हमेशा चोरी-छिपे डायलिसिस करवाता था. यह जानकर हैरान रह गई और जब ससुराल में इसकी चर्चा की तो उन्होंने मायके से 30 लाख रुपए लाकर देने की बात कही. इतना ही नहीं किडनी की भी मांग रखी. जब इसका विरोध किया गया तो फिर मायके भेज दिया गया.

ये भी पढे़ंः पति ने चप्पल में लगाया था GPS, फिर बेवफा पत्नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

महिला ने पति पर शादी शुदा होने का लगाया आरोप

इसके अलावा महिला ने और दावे किए हैं, जिसके अनुसार, निशांत शादीशुदा है और उसका परिवार बनारस में रहता है. उसकी एक बेटी भी है. महिला को जैसे ही यह जानकारी लगी. इस दौरान ससुरालवालों पर सच्चाई छिपाने की बात कही. लेकिन ससुरालवालों ने किसी प्रकार से समझौता कराने की बात कही. फिर भी बात नहीं बनी. तब महिला ने पुलिस से शिकायत की. कानपुर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ज़रूर पढ़ें