Vistaar NEWS

पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन से नवाजे गए PM

PM Modi receives Seychelles highest honor Guardian of the Blue Horizon award

पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान

PM Modi Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सेशेल्स दौरे पर हैं. यहां पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन’ का सम्मान दिया गया है. जो सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान है. पीएम मोदी को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए दिया गया है.

सेशेल्स में सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “हमारे स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए मैं राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का हार्दिक अभार व्यक्त करता हूं. उनके द्वारा गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है. मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो क्लाइमेंट चेंज की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है, भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े, जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है.”

ये भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप जल्द करेंगे भारत का दौरा, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का बड़ा ऐलान, ट्रेड डील पर होगी बात

हिंद महासागर हमारा साझा घरः पीएम मोदी

पीएम बोले, “हिन्द महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल्स के संबंधों को सींचा है. इसकी लहरों ने हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को निरंतर पोषित किया है. हमारा मानना ​​है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है. इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है. यही भावना हमारे MAHASAGAR विजन का आधार है.

Exit mobile version