Vistaar NEWS

पूरी तरह खुल जाएगा होर्मुज! डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- जिनपिंग देंगे मुझे ‘बिग हग’, चीन को लेकर किया बड़ा दावा

Strait of Hormuz

होर्मुज में नाकाबंदी खत्‍म!

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज में नाकाबंदी करने का ऐलान किया था. इसके बाद हजारों की संख्या में सैनिक और युद्धपोत तैनात किए गए थे. हालांकि अब चीन से बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से नाकाबंदी खत्म करने ऐलान किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट की है. इसमें उन्‍होंने कहा कि अब हम होर्मुज को पूरी तरह से खोल रहे हैं. चीन से अब हमारी बातचीत हो चुकी है. चीन ने यह बात मान ली है कि वह अब ईरान को हथ‍ियार नहीं देगा, जिसके बाद हमने होर्मुज को पूरी तरह से खोलने का फैसला किया है.

अब कभी नहीं आएगी ऐसी नौबत- ट्रंप

अमेरिकी राष्‍ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है. जब होर्मुज को लेकर स्‍थ‍ित‍ि तनावपूर्ण बनी हुई थी. मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि अमेरिका की नाकाबंदी पूरी तरह से फेल हो चुकी थी. ट्रंप ने आगे कहा कि अब कभी भी होर्मुज के बंद होने की नौबत नहीं आएगी. यह सभी देशों के लिए खुल गया है. मैं उससे बहुत खुश हूं.

सब कुछ ठीक या ठीक करने की कोश‍िश?

ट्रंप ने कहा कि होर्मुज खुलने से वैश्विक तेल सप्लाई को सुचारू रखने के लिए जरूरी है. इससे पूरी दुनिया को फायदा मिलेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और चीन मिलकर काम कर रहे हैं. हमेशा सहयोग टकराव से बेहतर होता है. हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका किसी भी स्थिति में मजबूती से मुकाबला करने के लिए तैयार है. ट्रंप की आख‍िरी लाइन से साफ है कि अभी भी सब कुछ ठीक नहीं हुआ है. बल्कि ठीक करने की कोशिश की जा रही है.

ईरान को हथ‍ियार नहीं देगा ईरान

चीन को लेकर हाल के दिनों में इस तरह की खबरें सामने आईं थीं कि चीन ने ईरान को हथ‍ियार द‍िए हैं. हालांकि चीन ने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज कर द‍िया था. वहीं ट्रंप ने कहा था कि इसकी जांच की जा रही है. अगर यह सच है तो चीन पर अतिरिक्त 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. जबकि चीन ने कहा था कि वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा. जिस तरह की खबरें उसके खिलाफ चल रही हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं.

अपनी सोशल मीडिया पोस्‍ट में ट्रंप ने कहा कि मैंने चीन को एक पत्र लिखा था. जिसमें मैंने कहा था कि वे ईरान को हथ‍ियार नहीं दें. उन्‍होंने कहा कि चीन ने हमारी बात मान ली है. उन्‍होंने वादा किया है कि वह ईरान को हथ‍ियार नहीं देंगे. ट्रंप ने कहा कि मैं जब चीन जाऊंगा तो जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे. उनके साथ मेरे अच्छे संबंध हैं.

क्यों होर्मुज खोलने के लिए तैयार हुए ट्रंप ?

अमेरिकी राष्‍ट्रपति कल तक होर्मुज को पूरी तरह से बंद करने की बात कहते नजर आ रहे थे. उन्‍होंने इसको लेकर नाकाबंदी भी की थी. हालांकि वॉल स्ट्रीट जनरल के मुताबिक होर्मुज के बाहर अमेरिका की नाकाबंदी पूरी तरह से फेल हुई है. इस नाकाबंदी के बाद भी 20 जहाजों ने होर्मुज को पार किया है. यही वजह है कि ट्रंप अपने ही दावे में घिरते नजर आ रहे थे. दबाव बढ़ता देख उन्‍होंने होर्मुज खोलने का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: ‘जंग खत्म होने के बेहद करीब, डील करना चाहता है ईरान’, ट्रंप ने जीत का दावा करते हुए होर्मुज पर लगाया नेवी ब्लॉकेड

Exit mobile version