Donald Trump Post On Strait of Hormuz: ईरान-अमेरिका जंग अभी पूरी तरह थमी नहीं, कि एक बार फिर ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिकी इलाका बताया है. वहीं, ईरान ने इसकी निंदा की है. तेहरान ने कहा कि जब तक वॉशिंगटन अपना नजरिया नहीं बदला, तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद ही रहेगा. ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद बढ़ता ही जा रहा है.
अमेरिका-ईरान जंग के बीच ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपना रुख कड़ा कर दिया है. एक ओर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ट्रंप अपना बता रहे हैं, तो वहीं तेहरान का कहना है कि जब तक वॉशिंगटन अपना नजरिया नहीं बदलता, तब तक होर्मुज बंद ही रहेगा.
पहले भी होर्मुज को बता चुके हैं अमेरिकी इलाका
हालांकि, यह पहली बार नहीं है. जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को अपना इलाका बताया है. ट्रंप इससे पहले भी कई बार होर्मुज को अमेरिकी इलाका बता चुके हैं. उन्होंने 14 अगस्त को लॉन्ग आइलैंड में कहा था कि जल्द ही अमेरिका होर्मुज को अपना इलाका घोषित करेगा. इसके बाद ट्रंप ने 18 अगस्त को भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि जल्द ही होर्मुज को अमेरिकी इलाका घोषित किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश में ऊर्जा संकट!10-10 घंटे कट रही बिजली, भारत से मदद की गुहार, MEA ने क्या कहा?
ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेजाई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका अपना रवैया नहीं बदलता. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका अपना व्यवहार बदल लेता है और अपने वादे पूरा करने पर सहमति जताता है तो ऐसे में स्थिति अलग हो सकती है. यानी ईरान का कहना है कि ऐसे में होर्मुज को खोलने पर विचार किया जा सकता है. अन्यथा बंद ही रहेगा.
