Vistaar NEWS

‘अमेरिका इजराइल हमले में एक झटके में ईरान के 48 नेता मारे गए’, ट्रंप बोले- ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है

Israel's double attack on Iran

ईरान पर इजरायल का डबल अटैक.

US-Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया. जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. इजरायल-ईरान संघर्ष में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत हो गई है. इसकी पुष्टि ईरान की सरकारी मीडिया और सेना ने की है. दावा किया जा रहा है कि हमले में खामेनेई के परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है.

विशांत श्रीवास्तव

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच PM मोदी ने CCS की बैठक बुलाई है. तमिलनाडु से दिल्ली लौटने के बाद साढ़े 9 बजे प्रधानमंत्री मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे.

विशांत श्रीवास्तव

ईरान ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर हमला किया है. ईरानी की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने दावा किया है कि ईरानी सेना ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट पर 4 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं हैं.

विशांत श्रीवास्तव

ईरान ने कुवैत पर 97 बैलिस्टिक मिसाइलें और 283 ड्रोन दागे हैं. कुवैत सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरफोर्स ने मिसाइल को इंटरसेप्ट कर दिया है. हालांकि कुछ इलाकों में मलबा गिरने से लोग घायल हो गए हैं.

विशांत श्रीवास्तव

दुबई में अभी भी धमाकों की आवाजें आ रही हैं. एयरपोर्ट पर हमले में 4 लोग घायल हो गए.
विशांत श्रीवास्तव

ईरान ने हिंद महासागर में ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ चलाया है. ईरान का दावा है कि अमेरिका के लिए हथियार ले जा रहे जहाज पर हमला करके नुकसान पहुंचाया है.

विशांत श्रीवास्तव

ईरान को लेकर कतर, सऊदी और UAE इमरजेंसी बैठक करेंगे.

सुधीर सिंह

इजरायल का बड़ा दावा, कहा- 40 ईरानी सैन्य कमांडर्स को मार गिराया.

सुधीर सिंह

मिडिल ईस्ट की स्थिति के कारण एयर इंडिया ने कई उड़ानें रद्द कर दीं.

सुधीर सिंह

कराची में अमेरिकी दूतावास में भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान भीड़ पर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं.


सुधीर सिंह

तेल अवीव में ईरान के हमलों के बाद इमारतों को कितना नुकसान हुआ है? देखें वीडियो

सुधीर सिंह

खामेनेई की मौत पर पीओके में भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला है. POK के स्कार्दू में UN के दफ्तर में बेकाबू भीड़ के आग लगा दी. स्कार्दू में बड़े पैपाने पर अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. खामेनेई की मौत से शिया समुदाय गुस्से में है.

सुधीर सिंह

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, इजराइल हमले जारी रखा है.

सुधीर सिंह

कराची में अमेरिकी दूतावास पर भीड़ ने हमला कर दिया है. प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ कर अंदर घुस गए हैं. जानकारी के अनुसार, शिया समुदाय के लोगों ने हमला किया है. भीड़ ने US एंबेसी को निशाना बनाया और दूतावास में जमकर तोड़फोड़ की.

सुधीर सिंह

ईरान पर हमले से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं. अबू धाबी से लेकर Etihad तक की उड़ाने रद्द हुई हैं. 2 मार्च सुबह 2 बजे तक अबू धाबी से Etihad की उड़ाने रद्द की गई हैं. दिल्ली से भी कई देशों के लिए उड़ाने रद्द हुई.

सुधीर सिंह

ईरान पर हमले के चौबीस घंटे पूरे हुए. 24 घंटे में अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को मार गिराया. सुप्रीम लीडर की मौत से भड़के ईरान ने दी बड़े हमले की धमकी. खाड़ी के कई देशों में हवाई हमले के सायरन बज रहे हैं.

सुधीर सिंह

खामेनेई की हत्या के विरोध में शिया मुसलमान लखनऊ में सड़कों पर उतरे, बोले- एक खामेनेई मारा गया तो हजार खामेनेई उठ खड़े होंगे.”

सुधीर सिंह

डोनाल्ड ट्रंप को ईरान ने की मारने की कोशिश, UN में अमेरिका का बड़ा दावा

सुधीर सिंह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रूथ पर लिखा, “ईरान ने कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया. लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.

सुधीर सिंह

ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्लाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मैं ईरान में हो रहे घटनाक्रम को लेकर बहुत चिंतित हूं, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या भी शामिल है. मैं सभी समुदायों से अपील करता हूं कि वे शांत रहें, शांति बनाए रखें और ऐसे किसी भी काम से बचें जिससे तनाव या अशांति हो.”

सुधीर सिंह

कतर की राजधानी दोहा में 11 धमाके

सुधीर सिंह

ईरानी मीडिया का दावा है कि इजराइली हमले में 118 ईरानी छात्राओं की मौत हुई है.

सुधीर सिंह

दिल्ली से यूरोप जाने वाली 10 फ्लाइट रद्द

सुधीर सिंह

इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इराक के एरबिल स्काईलाइन के ऊपर धुआं उठता देखा गया.

सुधीर सिंह

श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया.

सुधीर सिंह

खामेनेई के बेटे मोजतबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

सुधीर सिंह

हमले जारी हैं: इजराइल डिफेंस फोर्सेज

सुधीर सिंह

तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद का वीडियो.

सुधीर सिंह

ईरान में 40 दिनों तक शोक की घोषणा.

सुधीर सिंह

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर की इजरायली और US हमलों में मौत हो गई है.

Exit mobile version