‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच इंडियन एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
Indian citizens leave Iran Immediately: ईरान-इजरायल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. रविवार को ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने भी ईरान पर हमला कर दिया. दोनों देशों के बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है. दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए तुरंत ईरान छोड़ने को कहा है.
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र में हुए नवीनतम घटनाक्रमों को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की अपनी पूर्व सलाह को दोहराता है. ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी उपलब्ध परिवहन साधनों द्वारा देश छोड़ने की सलाह दी जाती है.
— India in Iran (@India_in_Iran) June 8, 2026
देश छोड़ने की दी सलाह
ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर बमबारी तेज हो गई है और दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष बढ़ गया है. जिसको देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने देश के लोगों को सचेत करते हुए कहा कि फिलहाल, ईरान की यात्रा से बचें. क्योंकि ईरान जाना अभी सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. जो भी ईरान में रहने वाले हैं, अपने साधन के हिसाब से भारत के लिए रवाना हो जाएं.
ये भी पढ़ेंः ईरान ने किया मिसाइल हमला तो इजरायल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, दोनों मुल्कों के बीच फिर जंग शुरू
दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति
बता दें, ईरानी हमले के बाद इजरायल कई शहरों को निशाना बना रहा है. इस दौरान वॉरशिप्स और बैलेस्टिक मिसाइलों से तेहरान, इस्फहान, तबरीज समेत कई इलाकों में हमला किया गया. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को जवाबी कार्रवाई के लिए मना किया था. फिलहाल, ईरान-इजरायल के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.