Iran Israel War: ईरान ने किया मिसाइल हमला तो इजरायल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, दोनों मुल्कों के बीच फिर जंग शुरू

Iran Israel War: ईरान के साथ ही लेबनान ने भी मिसाइल और ड्रोन से हमला बोल दिया है. इजरायल ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है. फिलहाल, दोनों मुल्कों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.
Iran Israel War

इजरायल ईरान के बीच फिर जंग शुरू

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ते नजर आ रहा है. सीजफायर के बीच रविवार की देर रात इजरायल पर ईरान ने मिसाइल दाग दी. इसके बाद इजरायल का डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है. ईरान के साथ ही लेबनान ने भी मिसाइल और ड्रोन से हमला बोल दिया है. इजरायल ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है. फिलहाल, दोनों मुल्कों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल पर ईरान ने भी 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. ईरान की तरफ से कई मिसाइलें दागे जाने के बाद मध्य इजराइल के ऊपर आसमान में मिसाइलें देखी गईं. इजराइली सेना के अधिकारियों ने रविवार देर रात बताया कि इजराइल ने ईरान से दागी गई मिसाइलों की पहचान कर ली थी और उसके डिफेंस सिस्टम ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. फिलहाल, अब इजरायल ने ईरान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है.

सीजफायर के बीच ईरान ने रविवार की रात इजरायल पर हमला कर फिर से जंग शुरू कर दिया है. ईरान के हमले से बौखलाए इजरायल ने भी पलटवार किया है. ईरान ने हमलों के बाद एयरफील्ड को भी बंद कर दिया है. ईरान और इजरायल के बीच उस दौरान जंग शुरू हुई, जब समझौता के लिए बातचीत चल रही थी.

युद्धविराम तक पहुंचने की कोशिश पर बड़ा झटका

इजरायल की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि वायुसेना ने कुछ समय पहले ही पश्चिम और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इन हमलों की वजह से ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में सीजफायर तक पहुंचने की कोशिशों पर बड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है. ट्रंप ने नेतन्याहू से अपील की थी कि ईरान की तरफ से किए गए मिसाइल अटैक का जवाब नहीं दे, लेकिन इजरायल ने भी ईरान के हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है.

ज़रूर पढ़ें