Vistaar NEWS

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप ने मानी अपनी हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में मिला बहुमत

डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

US Midterm Elections: अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं. इन चुनाव में जैसा कि पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि ट्रंप को झटका लग सकता है. ठीक वैसा ही हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी चुनावी नतीजों में पिछड़ गई है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में बढ़त बना ली है. इसके लेकर ट्रंप का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्‍होंने अपनी हार मान ली है.

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि वे मिड टर्म चुनाव के नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे. उनके साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं. उम्मीद है कि हम कोई रास्ता निकाल लेंगे.

अब राजनीतिक ‘पंडित’ बनेंगे- ट्रंप

ट्रंप ने चुनावी नतीजों के बीच तीन बयान द‍िए हैं. तीनों बयान अलग-अलग हैं. अपने तीसरे बयान में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब वे राजनीतिक ‘पंडित’ बनेंगे और चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार की वजहों पर अपनी राय देंगे.

उन्होंने लिखा कि मैं अच्छा और बुरा, दोनों तरह का राजनीतिक विश्लेषण करूंगा. इसके बाद बताऊंगा कि किन वजहों से उम्मीदवार जीते या हारे.

ट्रंप ने हार से पहले क्‍या कहा था?

ट्रंप ने हार मानने से पहले भी एक बयान दिया था. जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वह बैलेट यानी चुनाव मैदान में नहीं थे. अगर ऐसा होता तो उनकी पार्टी भारी बहुमत से जीतते. कुल मिलाकर अब ट्रंप के सामने आने वाले समय में कई चुनौतियां आने वाली हैं. जिन चुनौतियों का सामना पिछले 2 सालों में उन्‍होंने नहीं किया है. 

ट्रंप की हार के बाद भी हार गए रामास्वामी

भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी अमेरिका के ओहायो राज्य में गवर्नर का चुनाव हार गए हैं. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने उन्हें हराया है. ओहायो में करीब 20 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने गवर्नर चुनाव जीता है. एमी एक्टन इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली निर्वाचित महिला भी होंगी.

Exit mobile version