Who is Alice Huang: दुनिया के दिग्गज टेक टायकून जेनसेन हुआंग (NVidia CEO) की जासूसी की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद दुनियाभर के कॉर्पोरेट घरानों में तहलका मच गया. एनवीडिया दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण AI चिप बनाने वाली कंपनी है, लेकिन जैसे ही जासूसी की खबरें सामने आईं. अमेरिका में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई. इस मामले के बाद न सिर्फ दो कंपनियों के बीच बल्कि दो देशों के बीच तकनीक की चोरी और व्यावसायिक वर्चस्व का मुद्दा बन गया है. हालांकि, चीन ने इन आरोपों से सीधा इनकार कर दिया है. जानें क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि एलिस हुआंग, जो चीनी खुफिया के विभाग के लिए काम करती है. उसने एनवीडिया के CEO की जासूसी की. हालांकि, चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि एलिस हुआंग चीनी खुफिया विभाग के लिए काम नहीं करती है. आखिर कौन हैं एलिस हुआंग और क्या सच में जासूसी की. इसको लेकर सबके मन में सवाल पैदा हो रहे हैं.
अमेरिकी एजेंसियों ने लगाए गंभीर आरोप
एलिस हुआंग के बारे में कहा जा रहा है कि वह एक चीनी कारोबारी है, जो सिंगापुर की कंपनी Megaspeed की पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं. यह कंपनी एनवीडियो से ही ही AI चिप खरीदती थी. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, एलिस हुआंग पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक था कि वह चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) के लिए काम कर रही थी.
एनवीडिया के सीईओ से रहा अफेयर
इस दौरान अमेरिकी अधिकारियों ने एलिस हुआंग पर आरोप लगाया कि वह एनवीडिया की कई गतिविधियों को चीन में उपलब्ध करा रही है. इस दौरान पाया गया कि एलिस हुआंग और एनवीडिया को सीईओ के बीच काफी गहरे संबंध हैं. हालांकि, इस बात को खुद एनवीडिया के सीईओ ने स्वीकार किया है.
चीन का आया बयान
फिलहाल, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. हालांकि, एलिस हुआंग ने स्वीकार भी अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा लगाए गए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया. हालांकि अभी भी जांच जारी है, लेकिन इस खबर के बाद हड़कंप मच गया.
