रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, CM योगी, रेखा गुप्ता समेत देश भर के राजनेताओं पर चढ़ा होली का रंग, देखें खूबसूरत PHOTOS

Photos: पूरा देश रंगों के त्योहार होली के जश्न में डूबा हुआ है. देश के अलग-अलग राज्यों से रंगों में सराबोर राजनेताओं की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आई हैं. देखें Photos-
photos

राजनेताओं पर चढ़ा होली का रंग

Photos: देश भर में हर्षोंल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है. एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर और पिचकारी मारकर रंगों का पर्व होली मनाया जा रहा है. देश की जनता के साथ-साथ राजनेता भी रंगों में सराबोर हो गए हैं. अलग-अलग राज्यों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अलग-अलग नेताओं की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. देखें फोटोज-

रक्षा मंत्री ने खेली होली बजाया ढोल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने होली के पर्व पर कार्यकर्ताओं के साथ रंगों से खेला. साथ ही इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ढोल भी बजाया.

CM योगी ने खेली होली

होली के मौके पर CM योगी गोरखपुर के भगवान नरसिंह जी मंदिर मे आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ रंग-गुलाल वाली होली खेली.

CM रेखा गुप्ता ने खेली होली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता BJP कार्यालय में आयोजित ‘होली मंगल मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेली.

CM मोहन यादव ने खेली होली

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव भी रंगों के त्योहार में सराबोर नजर आए. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में CM मोहन यादव कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ रंगों के साथ गुलाल और गुलाब के फूलों से होली खेलते नजर आए.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजजू ने खेली होली

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खूब होली खेली.

ये भी पढ़ें- Holi 2025: MP में होली की धूम; CM मोहन ने किया होलिका दहन, 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली.

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में जमकर होली खेली. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमकर रंग-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दी.


ज़रूर पढ़ें