Budget 2026: तीन आयुर्वेदिक एम्स, शुगर-कैंसर की दवा होगी सस्ती, जानें हेल्थ सेक्टर को बजट में क्या मिला

Budget 2026: बजट 2026 में हेल्थ सेक्टर पर फोकस किया गया है. भारत को बायोफर्मा के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. इस ओर पहल करते हुए 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
budget 2026 health sector big announcement 3 ayurvedic aiims global biopharma hub nirmala sitharaman

बजट 2026: स्वास्थ्य सेक्टर से जुड़ी बड़ी बातें

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश किया. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के तीसरे बजट में कई बड़ी सौगात मिलीं. हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गईं. हेल्थ सेक्टर के लिए बजट 2026 में मेडिकल हब्स, निजी और सरकारी साझेदारी, आयुर्वेदिक एम्स और बायोफार्मा हब जैसी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं.

भारत बनेगा ग्लोबल बायोफार्मा हब

बजट 2026 में हेल्थ सेक्टर पर फोकस किया गया है. भारत को बायोफर्मा के क्षेत्र में ग्लोबल हब बनाने की दिशा में काम किया जाएगा. इस ओर पहल करते हुए 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके तहत बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर का घरेलू स्तर पर उत्पादन किया जाएगा. इसके साथ ही आयात पर निर्भरता को कम किया जाएगा. भारत को दवाओं के सप्लायर के रूप ग्लोबल प्लेयर के तौर पर स्थापित किया जाएगा.

डायबिटीज और कैंसर दवाएं सस्ती

बजट 2026 में डायबिटीज और कैंसर रोगियों के लिए बड़ी सौगात दी है. बीमारियों पर अनुसंधान, नई दवाओं और मॉडर्न ट्रीटमेंट को बढ़ावा देने की बात की गई है. इससे शुगर, कैंसर और ऑटोइम्यून जैसी बीमारियों की दवाएं सस्ती होगीं. इसके लिए भारत में तीन नेशनल इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे. देश में इन दवाओं को निर्मित करने के लिए सपोर्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बजट 2026 में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपने कारोबार के लिए सी-मार्ट योजना से मिलेगा कम ब्याज पर लोन

तीन नए आयुर्वेदिक एम्स होंगे

बजट में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (AIIM) एम्स का ऐलान किया गया है. इससे देशभर में आयुर्वेद की शिक्षा और चिकित्सा सुविधा को गति मिलेगी. इसके साथ ही देश के सभी जिलों के अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा. आम लोगों को उचित और समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए जिला अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें