‘पाकिस्तान को कुछ सालों तक बैन करे ICC’, अनुराग ठाकुर ने की मांग, वर्ल्ड कप को लेकर PAK के ड्रामे पर भड़के
BJP सांसद अनुराग ठाकुर(File Photo)
Anurag Thakur on Pakistan: टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर जमकर भड़के. अनुराग ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईसीसी(ICC) से पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने पाकिस्तान की फंडिंग रोकने और क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
‘भारत विश्व क्रिकेट को बड़ा योगदान देता है’
भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर जमकर भड़के. उन्होंने कहा, ‘भारत में अब तक जितने भी इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट हुए हैं, उनमें टीमों को बेहतरीन सुविधाएं और सुरक्षा उपबल्ध करवाई गई है. भारत विश्व क्रिकेट में आर्थिक और खेल दोनों की तरह से बड़ा योगदान देता है. लेकिन अगर कोई जानबूझकर राजनीति कर रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.’
‘बैन लगाएं, इससे भविष्य में राजनीतिक दबाव से बचा जा सके’
अनुराग ठाकुर ने आईसीसी से पाकिस्तान की फंडिंग रोकने की मांग की है. ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान पर कुछ सालों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट बैन लगाया जाए. जिससे भविष्य में क्रिकेट में इस तरह के राजनीतिक दबाव से बचा जा सके.
टी20 वर्ल्ड कप में राजनीति हावी
भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन विश्वकप से पहले ही राजनीति देखी जा रही है. पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार कर दिया. जिसके बाद आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश को बाहर का रास्ता दिखा दिया और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया. वहीं अब पाकिस्तान बांग्लादेश के समर्थन में उतर आया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच ना खेलने का फैसला लिया है. जिसको लेकर भारत के पूर्व खिलाड़ियों से लेकर राजनेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
ये भी पढे़ं: चोटिल हर्षित राणा OUT, सिराज की सरप्राइज एंट्री… टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव