Bastar Pandum 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ, तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे अमित शाह

Bastar Pandum 2026:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ करेंगी. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं.
bastar_pandum

बस्तर पंडुम 2026

Bastar Pandum 2026: अब पूरा देश आदिवासी संस्कृति और परंपरा को जानेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसदगढ़ दौरे पर आ रही हैं. वह जगदलपुर में बस्तर पंडुम -2026 का शुभारंभर करेंगी. इस कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका और सीएम विष्णु देव साय भी शामिल होंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज से 3 दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी की सुबह 10:30 जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां CM विष्णु देव साय उन्हें लेने पहुंचेंगे और उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पंडुम का शुभारंभ करेंगी और स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगी. इस कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और डिप्टी CM विजय शर्मा भी शामिल होंगे.

बस्तर पंडुम क्या है?

  • पंडुम मतलब उत्सव होता है.
  • बस्तर पंडुम जनजातीय सांस्कृति का उत्सव है.
  • इसकी शुरुआत साल 2025 में हुई थी.
  • बस्तर पंडुम 7 फरवरी से तीन दिन तक चलेगा.
  • इस कार्यक्रम में बस्तर के पारंपरिक खान-पान, लोककला, संगीत, नृत्य और स्थानीय संस्कृति की प्रदर्शनी होती है.
  • इस कार्यक्रम का मकसद राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की संस्कृति को पहचान दिलाना है.

ये भी पढ़ें- Ambikapur: देर रात होटल में फायरिंग ने मचाई सनसनी!पुलिस ने 5 पिस्टल किए जब्त

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह 7 फरवरी की शाम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वह रात में ही प्रदेश के बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी.
  • इसके बाद 8 फरवरी को अमित शाह एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार के अधिकारियों के अलावा राज्य शासन और फोर्स के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे. इस बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही अंतिम लड़ाई की समीक्षा होगी. साथ ही शहर में बैठे नक्सलियों का सफाया कैसे किया जाए इसकी रणनीति भी बनाई जाएगी.
  • 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर जाएंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद जगदलपुर से ही अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें