IND vs USA: विकेटों के पतझड़ के बीच सूर्यकुमार की तूफानी पारी, यूएसए को दिया 162 रनों का टारगेट

IND vs USA T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच के लिए टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए हैं.
IND vs USA LIVE

भारत बनाम यूएसए

IND vs USA LIVE : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेटों के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बहुत खराब रही और पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार की 84 रनों की शानदार पारी के दम पर भारत ने 161 रन बनाए.

सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी

अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली. सूर्या ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े. सूर्या के अलावा तिलक ने 25, अक्षर पटेल ने 14 और ईशान किशन ने 20 रन बनाए. पारी की शुरुआत करने आये अभिषेक खाता भी न खोल सके थे. वहीं रिंकू, शिवम दुबे और हार्दिक ने भी निराश किया. USA की तरफ से शैडले ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके.

इस मैच के लिए टीम इंडिया ने दो बड़े बदलाव किए हैं. बीमार होने के कारण जसप्रीत बुमराह का खेलना पहले ही तय नहीं था. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

यह भी पढ़ें: WI vs SCO: ईडन गार्डन्स में शिमरोन हेटमायर का ‘तूफान’, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 का लक्ष्य

ज़रूर पढ़ें