रूस में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्शन, व्हाट्सऐप, Facebook और यूट्यूब समेत कइयों पर लगाया बैन

Russia Social Media Ban: जानकारी के अनुसार, पुतिन सरकार ने अपने स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का ट्रायल पूरा कर लिया है और अब इन्हें देशभर में लॉन्च करने की तैयारी है. सरकार का दावा है कि ये स्थानीय मैसेजिंग और मनोरंजन ऐप्स अमेरिकी ऐप्स की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित हैं.
Russia social media ban

रूस में सोशल मीडिया बैन

Russia Social Media Ban: रूस की पुतिन सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. प्राइवेसी सुनिश्चित करने और निजी डेटा को गलत इस्तेमाल से बचाने के उद्देश्य से यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दी गई है. अब रूस के नागरिक इन ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. सरकार के इस फैसले से देश के करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं. वहीं इस पाबंदी को लेकर सरकार का कहना है कि बाहरी खतरों से डेटा को सुरक्षित रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही, अब रूस में स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग साइट्स को बढ़ावा देने का भी ऐलान भी किया गया है.

अमेरिकी ऐप्स पर रूस ने क्यों बैन लगाया?

जानकारी के अनुसार, पुतिन सरकार ने अपने स्वदेशी सोशल नेटवर्किंग साइट्स का ट्रायल पूरा कर लिया है और अब इन्हें देशभर में लॉन्च करने की तैयारी है. सरकार का दावा है कि ये स्थानीय मैसेजिंग और मनोरंजन ऐप्स अमेरिकी ऐप्स की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित हैं. इन सभी ऐप को रूस के देसी टेक्नोलॉजी सिस्टम के आधार पर विकसित किया गया है, जिन्हें नागरिक बिना किसी डर के इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें डेटा लीक का खतरा कम है और यूज़र्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश के नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अमेरिकी सोशल मीडिया साइट्स के डोमेन को देश के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिया गया है.

कौन-कौन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन हुए?

बता दें कि पुतिन सरकार ने व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के साथ-साथ BBC, Deutsche Welle, Radio Free Europe, Radio Liberty और Tor ब्राउज़र जैसी विदेशी वेबसाइट्स को भी पूरी तरह से बैन कर दिया है. इसके अलावा, सरकार ने इंटरनेट प्रोवाइडर्स को ‘नेशनल डोमेन नेम सिस्टम’ का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है. यह आदेश रूस के ‘सॉवरेन इंटरनेट’ कानून के तहत जारी किया गया है और इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि साल 2021 में रूसी सरकार ने Google DNS समेत अन्य DNS के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी थी.

ये भी पढ़ें-रूस में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर भारतीय छात्रों पर हमला, चाकूबाजी में 4 घायल

इन देशों में भी सोशल मीडिया बैन

रूस के अलावा कई दूसरे देशों की सरकारों ने भी अपने यहां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाबंदी लगा दी है. डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर रोक लगा दी है. वहीं स्पेन सरकार ने भी अपने देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया है. इन देशों में प्रतिबंधों के बाद अब भारत में भी बच्चों और नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग उठने लगी है.

ज़रूर पढ़ें