India vs Namibia: भारत ने नामीबिया के सामने रखा 210 का लक्ष्य, ईशान-पंड्या की विस्फोटक पारी

IND vs NAM T20 T20 World Cup 2026: पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है.
IND vs NAM

भारत बनाम नामीबिया

India vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है. जबकि संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की अंतिम ग्यारह में वापसी हुई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए.

भारत ने दिया 210 का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है. इस मैच में ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली है, जबकि हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुंरह और वरुण चक्रवर्ती

नामीबिया- लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स

ज़रूर पढ़ें