AUS vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बॉब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से दी मात

AUS vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है.
AUS vs ZIM

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे

AUS vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया है. इससे पहले 2007 में भी जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर कंगारू टीम को हराया था.

जिम्बाब्वे ने बनाए थे 169 रन

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने बोर्ड पर निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 चौके शामिल थे.

यह भी पढ़ें: IND vs NAM: नामीबिया के 7 ओवर में 100 रन, फिर मिडिल ओवर्स में थमी रफ्तार, पाक के खिलाफ टीम इंडिया को रहना होगा अलर्ट!

146 रन पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया

जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और उनकी पूरी टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ही सिमट गई. पावरप्ले में ही 38 रन पर उनके 4 विकेट गिर चुके थे. कैमरन ग्रीन और टिम डेविड जैसे स्टार बल्लेबाज इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद मैथ्यू रेंसॉ ने 44 गेंदों में 65 रन की पारी खेल टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन अंत में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा.

19 साल बाद बड़ा उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया है. बता दें, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 19 साल बाद टी20 क्रिकेट में हराया है. इससे पहले उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था.

ज़रूर पढ़ें