‘रामायण’ के बाद थियेटर में मचेगा ‘लव एंड वॉर’ का तहलका, रणबीर कपूर ने किया खुलासा
एक्टर रणबीर कपूर
Ranbir Kapoor Love And War: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने शनिवार को अपने ब्रांड की एनिवर्सरी के मौके पर इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने ब्रांड पर बात की बल्कि अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्में ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी कई बड़ी जानकारियां शेयर की है. रणबीर के इन नए अपडेट्स ने उनके चाहने वालों के बीच फिल्मों को लेकर उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है.
रणबीर कपूर ने लाइव सेशन में क्या कहा?
रणबीर कपूर ने लाइव सेशन में साफ कर दिया कि उनकी अगली फिल्म ‘रामायण’ होगी, जिससे इस फिल्म को लेकर चल रही सभी अटकलों पर रोक लग गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ ‘रामायण’ के बाद सिनेमाघरों में आएगी. हालांकि, ‘लव एंड वॉर’ पहले अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
‘लव एंड वॉर’ पर आया अपडेट
इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे. हालांकि कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग में देरी और भारी VFX के काम की वजह से यह 2027 तक खींच सकती है.
लेकिन अब फिल्म से जुड़े करीबी लोगों ने इन बातों को गलत बताया है. उनका कहना है कि फिल्म के ज्यादातर बड़े हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और काम बिल्कुल समय पर चल रहा है.
फिल्मों के लंबे टाइमलाइन पर क्या बोले रणबीर?
रणबीर ने बताया कि उनकी फिल्में बड़े पैमाने पर बनने के कारण रिलीज होने में थोड़ा समय लेती हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे फिल्म की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए फिल्म पूरी तरह तैयार होने के बाद ही उसे रिलीज करेंगे. उनका मकसद फैंस के लिए कुछ बेहद खास और बड़ा करना है, जिसके लिए वे इंतजार करने को भी तैयार हैं.
बॉक्स ऑफिस कंपटीशन से बचने की तैयारी
‘रामायण’ के बाद ‘लव एंड वॉर’ को रिलीज करने का एक बड़ा फायदा यह होगा कि इसे दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ मुकाबले से बचने में मदद मिलेगी. मार्च 2026 के आस-पास ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी कई बड़ी फ़िल्में आने वाली हैं, इसलिए अब यह साफ लग रहा है कि रणबीर की फिल्म को अकेले रिलीज करने की तैयारी है ताकि इसे बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा दर्शक मिल सकें.