Ranji Trophy 2026: सेमीफाइनल में गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, दोहरा शतक जड़कर दी चयनकर्ताओं को टेंशन!
देवदत्त पडिक्कल
Ranji Trophy 2026: एक तरफ भारत में जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धूम मची हुई है तो वहीं दूसरी ओर घरेलू क्रिकेट में रणजी का रोमांच जारी है. रणजी ट्रॉफी 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है.
देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा दोहरा शतक
रणजी ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में कर्नाटक के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. कर्नाटक की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पडिक्कल ने घातक बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है. इस मैच में उन्होंने 330 गेंदों में 232 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 29 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
🚨 DOUBLE HUNDRED FOR DEVDUTT PADIKKAL IN SEMIFINAL 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 16, 2026
He smashed a Marvelous double Hundred for Karnataka in big Semifinal match in this Ranji Trophy.
– What a sensational innings by Devdutt. 🫡 pic.twitter.com/OKUBC62Ozc
यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा तो बलूचिस्तान वालों ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फर्स्ट क्लास करियर में जड़ा पहला दोहरा शतक
बता दें, इस घरेलू सीजन में पडिक्कल जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं. यह उनका फर्स्ट क्लास करियर में पहला दोहरा शतक है. इससे पहले पंजाब के खिलाफ उन्होंने तूफानी शतक जड़ा था. इसके अलावा उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में चार शतक जड़े थे, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके बल्ले से एक शतक निकला था.
टीम इंडिया से चल रहे बाहर
25 साल के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि इस धमाकेदार दोहरे शतक के साथ उन्होंने टीम इंडिया में अपनी वापसी की दावेदारी पेश कर दी है.
देवदत्त पडिक्कल का फर्स्ट क्लास करियर
देवदत्त पडिक्कल के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो उन्होंने अबतक खेले गए 53 मुकबलों में 41 से ज्यादा की औसत से 3600 से ज्यादा रन बना लिए हैं. इस फॉर्मैट में 9 शतक और 19 अर्धशतक उनके नाम मौजूद है.