T20 World Cup 2026: बारिश ने किया ‘खेला’, जिम्बॉब्वे की सुपर-8 में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आज 17 फरवरी को ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाना था. लेकिन यह मैच बारिश के भेंट चढ़ गया है. इसी के साथ ज़िम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.
T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आज 17 फरवरी को ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेला जाना था. लेकिन यह मैच बारिश के भेंट चढ़ गया है. इसी के साथ ज़िम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 में एंट्री कर ली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

सुपर-8 में जिम्बॉब्वे की एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जिम्बॉब्वे ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. मंगलवार को जिम्बॉब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया है जिससे इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए. जिम्बॉब्वे पहले ही अपने दो मैच जीत चुकी है और 5 अंकों के साथ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 7 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

टूर्नामेंट से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बॉब्वे ने हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ अपना मुकाबला हर हाल में जीतना था. लेकिन, मेहबानों के सामने कंगारू टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी. जिम्बॉब्वे को सुपर-8 में एंट्री के लिए महज एक अंक की जरूरत थी और आयरलैंड के खिलाफ बारिश ने उसे एक अंक दिला दिया. इस तरह, ऑस्ट्रेलिया की टीम का इस वर्ल्ड कप में सफर यहीं पर थम गया.

17 साल बाद हुआ ऐसा

बता दें, कंगारू टीम 17 सालों बाद टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप लीग मैचों से ही बाहर हो गई है. इससे पहले 2009 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही सुपर-8 की तस्वीर साफ हो गई है. सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. जबकि दूसरे मुकाबले में सूर्य एंड कंपनी का सामना जिम्बॉब्वे से होगा. सुपर-8 में भारत अपना आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा

ज़रूर पढ़ें