CG IAS: छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए IAS, देखें लिस्ट

CG IAS: छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों को भारत सरकार ने प्रमोट कर IAS में नियुक्त कर दिया है. देखें लिस्ट-
ias

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन

CG IAS: भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन किया है. इन सभी 7 अधिकारियों को प्रमोट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नियुक्त कर दिया है. इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अधिसूचना जारी कर दी है. जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, जिन्हें IAS प्रमोट किया गया है-

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारी बने IAS

  1. तीरथराज अग्रवाल
  2. लीना कोसम
  3. सौमिल रंजन चौबे
  4. बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
  5. सुमित अग्रवाल
  6. संदीप कुमार अग्रवाल
  7. आशीष कुमार तिकारिहा

भारत द्वारा इन सभी 7 अधिकारियों की नियुक्ति साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्त पदों के आधार पर की गई है.

जानें डिटेल

  • अधिकारी लीना कोसम वर्तमान में PSC की परीक्षा नियंत्रक हैं.
  • सौमिल रंजन चौबे वर्तमान में हार्वर्ड एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं. वह जनसंपर्क संचालक के पद पर रह चुके हैं.
  • संदीप अग्रवाल बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के रूप में पदस्थ हैं.
  • साल 2013 PSC के टॉपर सुमित अग्रवाल को भी प्रमोट करके IAS बनाया गया है.
  • बीरेन्द्र पंचभाई वर्तमान में बस्तर में पदस्थ हैं. वह लंबे समय तक रायपुर में पदस्थ थे.
  • तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के OSD हैं.
  • आशीष टिकरिहा वर्तमान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के OSD हैं.

ये भी पढ़ें- बिरनपुर कांड: डबल मर्डर केस में गिरफ्तार सभी 17 आरोपी दोषमुक्त, 3 साल बाद जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला

ज़रूर पढ़ें